दिवाली से पहले ऐसे उगाएं गेंदे का पौधा, छोटे गमले में खूब आएंगे फूल

Marigold flowers: दिवाली पर घर की सजावट में गेंदे के फूलों का खास महत्व होता है। पूजा-पाठ से लेकर दरवाजे और बालकनी की सजावट तक में गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि दिवाली के आसपास इन फूलों और मालाओं की कीमत भी बढ़ जाती है।

ऐसे में अगर आप बाजार से महंगी माला खरीदने के बजाय अपने घर में ही गेंदे के फूल उगाना चाहते हैं, तो यह काफी आसान है। आप बालकनी या छत पर आठ से 10 इंच के छोटे गमले में गेंदे का पौधा आसानी से लगा सकते हैं। सही मिट्टी, पर्याप्त धूप और थोड़ी सी देखभाल के साथ पौधे में खूब फूल आ सकते हैं।

आठ से 10 इंच के गमले में लगाएं गेंदे का पौधा

गेंदे के पौधे के लिए बहुत बड़े या गहरे गमले की जरूरत नहीं होती। आठ से 10 इंच का गमला पर्याप्त है। ध्यान रखें कि गमले के नीचे पानी की निकासी के लिए छेद जरूर हों, ताकि पानी जमा न हो।

ऐसी तैयार करें मिट्टी

गेंदे के पौधे के लिए मिट्टी का मिश्रण सही होना बहुत जरूरी है। इसके लिए:

  • 40 प्रतिशत सामान्य मिट्टी
  • 30 प्रतिशत वर्मीकम्पोस्ट या अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद
  • 30 प्रतिशत रेत या कोकोपीट

इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर गमले में भरें। इससे मिट्टी में जल निकासी और पोषण दोनों बेहतर रहेंगे।

एक गमले में लगाएं एक पौधा

गमले में स्वस्थ और मजबूत गेंदे का छोटा पौधा लगाएं। आठ से 10 इंच के गमले में एक पौधा लगाना बेहतर रहेगा। बहुत ज्यादा पौधे लगाने से उन्हें पर्याप्त जगह और पोषण नहीं मिल पाता।

ये भी पढें

अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष ने खिताब जीता

रोजाना पांच से छह घंटे की धूप जरूरी

गेंदे के पौधे को अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए रोजाना करीब पांच से छह घंटे सीधी धूप की जरूरत होती है। इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप आती हो। पानी देते समय भी सावधानी रखें। पहले गमले की ऊपर की एक से दो इंच मिट्टी को देखें। अगर मिट्टी सूखी है, तभी पानी दें। गमले में पानी जमा न होने दें, क्योंकि ज्यादा पानी से जड़ें खराब हो सकती हैं।

ज्यादा फूल चाहिए तो अपनाएं ये तरीका

अगर आप गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल चाहते हैं तो पौधे के थोड़ा बड़ा होने पर उसकी ऊपर की कोमल बढ़त को हल्के हाथ से पिंच कर सकते हैं। इससे पौधे में साइड ब्रांच ज्यादा विकसित होती हैं और आगे चलकर अधिक फूल आने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा हर 15 से 20 दिन में थोड़ी वर्मीकम्पोस्ट पौधे में डालें। फूल आने के समय संतुलित फूलों वाली खाद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

बिना पौधे के भी लगा सकते हैं गेंदे का पौधा

अगर आपके पास गेंदे का तैयार पौधा नहीं है, तो स्वस्थ हरी टहनियों से भी इसे उगाने की कोशिश की जा सकती है। इसके लिए 10 से 15 स्वस्थ हरी टहनियां लें और उनकी नीचे की पत्तियां हटा दें। ऊपर दो से तीन पत्तियां रहने दें। अब टहनियों के निचले हिस्से को नम और हल्की मिट्टी में करीब दो से तीन इंच दबा दें।

शुरुआत में गमले को तेज सीधी धूप से बचाकर रोशनी वाली जगह पर रखें। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें। टहनियों को जड़ बनाने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं। जड़ें बनने और पौधा मजबूत होने के बाद इसे धीरे-धीरे धूप वाली जगह पर रखा जा सकता है।

दिवाली से पहले घर को बनाएं फूलों से खूबसूरत

अगर आप समय रहते गेंदे का पौधा लगा देते हैं और नियमित रूप से इसकी देखभाल करते हैं, तो बालकनी या छत पर ही गेंदे के फूलों की खूबसूरत हरियाली तैयार की जा सकती है। इससे दिवाली की सजावट में घर के उगाए फूलों का इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत की मेजबानी में हुई बिम्सटेक बैठक, टेरर फंडिंग रोकने पर मंथन

Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 73000 के पार

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान- मुख्यमंत्री

सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या

 

 

Spread the love

18K vs 24K Gold
Lifestyle

18K, 22K या 24K गोल्ड? खरीदने से पहले ऐसे समझें सोने की शुद्धता और हॉलमार्क

18K vs 24K Gold: सोना खरीदते समय कैरेट और हॉलमार्क की जानकारी होना बेहद जरूरी है। बाजार में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के विकल्प मिलते हैं। तीनों में शुद्धता का स्तर अलग होता है और इसी वजह से इनके इस्तेमाल और कीमत में भी अंतर होता है। ऐसे में आभूषण खरीदने […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

ग्लोइंग स्किन के लिए काम आ सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सही तरीका

Glowing Skin Tips : हेल्दी, ग्लोइंग और मुलायम त्वचा पाने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेते हैं। हालांकि, हर घरेलू उपाय हर तरह की त्वचा के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं है। गलत तरीके या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर त्वचा में जलन या […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

पंचमेल दाल से बनाएं कुरकुरे पकौड़े, चाय के साथ आएगा मजा

Crispy Dal Pakoda : शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो चाय का मजा ही अलग होता है। पकौड़े ज्यादातर घरों में चाय के साथ पसंद किए जाते हैं। आमतौर पर पकौड़े बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर इस बार कुछ अलग […]

Spread the love
Read More