भारत ने UN में आतंकवाद और बहुपक्षवाद पर रुख स्पष्ट किया

Untitled 18 copy

शाश्वत तिवारी

New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान वैश्विक मंच पर भारत की कूटनीति का दबदबा देखने को मिला। एक ओर जहां भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने महासभा में देश का राष्ट्रीय वक्तव्य देकर आतंकवाद और वैश्विक संघर्षों पर दुनिया को कड़ा संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ‘जी77’ के विदेश मंत्रियों की 50वीं वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर विकासशील देशों की प्राथमिकताओं को मजबूती से रेखांकित किया।

ये भी पढें

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान- मुख्यमंत्री

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार महासभा को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे ‘आतंकवाद का आदतन अभ्यासी’ करार देते हुए सख्त चेतावनी दी। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि दोस्ती और आतंकवाद कभी साथ नहीं चल सकते और भारत अपनी आत्मरक्षा के संप्रभु अधिकार का पूरी मुस्तैदी से इस्तेमाल करेगा। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन, खाड़ी और पश्चिम एशिया के हिंसक संघर्षों पर चिंता जताते हुए कहा कि युद्ध के इस दौर में अब ‘अंतहीन युद्ध’ के बजाय ‘युद्ध के अंत’ की ओर बढ़ने का समय आ गया है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को उद्धृत करते हुए अपनी बात समाप्त की कि “शांति का कोई रास्ता नहीं है, शांति ही एकमात्र रास्ता है।”

WhatsApp Image 2026 09 30 at 3.10.12 PM

इसी दौरान कूटनीतिक मोर्चे को आगे बढ़ाते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने “ग्लोबल साउथ और मल्टीलेटरलिज़्म (बहुपक्षवाद) का भविष्य” विषय पर आयोजित जी77 की ऐतिहासिक 50वीं बैठक में भारत का राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया। उन्होंने मानव-केंद्रित और विकास-उन्मुख बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने में जी77 की प्रासंगिकता पर जोर दिया। विदेश सचिव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों की वकालत करते हुए कहा कि विकासशील देशों को वैश्विक निर्णयों में बड़ी भूमिका मिलनी चाहिए, ताकि ग्लोबल साउथ के देश महज ‘नियमों को मानने वाले’ न रहकर ‘नियम तय करने वाले’ बन सकें।

ये भी पढें

Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’

इस उच्च स्तरीय सप्ताह के दौरान भारतीय विदेश मंत्री और राजनयिकों ने दुनिया भर के कई समकक्षों के साथ बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। इन बैठकों में व्यापार, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इन आयोजनों के माध्यम से भारत ने स्पष्ट कर दिया कि वह वैश्विक शांति और विकास के प्रयासों में ग्लोबल साउथ के एक जिम्मेदार और मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इंडिया गठबंधन की अहम बैठक शुरू, चुनाव आयोग और SIR पर बनेगी रणनीति

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान- मुख्यमंत्री

हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट

 

 

Spread the love

Tel Aviv
International

हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट

Tel Aviv: दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान से लगातार आपातकालीन ट्रांसपोंडर कोड प्रसारित हुए। इनमें कुछ समय के लिए ऐसा कोड भी इस्तेमाल हुआ, जिसे संभावित हाईजैक या विमान में गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति से जोड़ा जाता है। घटना के बाद इजरायली सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट […]

Spread the love
Read More
Mogadishu
International

सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या

Mogadishu: सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में समुद्री लूट की एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। समुद्री लुटेरों ने पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाले टैंकर MT Honor 25 को अपने कब्जे में लेने के बाद उसके पांच क्रू सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों में एक भारतीय नागरिक के अलावा तीन पाकिस्तानी और एक म्यांमार […]

Spread the love
Read More
Arunachal Pradesh
International

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

Arunachal Pradesh: भारत-म्यांमार सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा […]

Spread the love
Read More