
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराए जा रहे लाभों की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। 25 वर्षों की अनवरत राष्ट्रसेवा के इस अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा को केवल कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उसे जनसरोकार और जनभागीदारी से जोड़ना है। ‘सेवा सेतु’ इसी भावना का प्रभावी उदाहरण है, जहां सरकार की योजनाओं और आमजन के बीच सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध हो रहा है।
ये भी पढें
अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल
उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का निरंतर प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र व्यक्ति को योजना की जानकारी मिले और वह समय से उसका लाभ प्राप्त कर सके। इसमें सरकारी विभागों के साथ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाता है। ऐसे में ‘सेवा सेतु’ जैसे शिविर लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान में भी सहयोग करें।
ये भी पढें
उन्होंने कहा कि जनसेवा का अर्थ केवल सहायता पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान का प्रयास करना और सरकारी योजनाओं को सही व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। यही सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना है। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत कल्याण कोष, CM युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ODOP, NRLM तथा पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही दो बच्चों का अन्नप्राशन भी मंत्री जी के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 15 लोगों द्वारा नेत्रदान/अंगदान का संकल्प लेना रहा। पंकज चौधरी ने अंगदान को अत्यंत पुनीत कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त राज्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री जी ने ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर
गिल की कप्तानी पर अश्विन को था शक, अब हुए हैरान
बाढ़ प्रभावित गेढ़वा गांव पहुंचे DM-SP


2 thoughts on “‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ”
Comments are closed.