फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान

Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।

विस्फोट के चलते दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया, जबकि आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे की है।जानकारी के मुताबिक, एक फल कारोबारी के घर में खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

अचानक हुए धमाके से मकान का बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया और घर में मौजूद लोग मलबे में दब गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कुणाल, आलोक, अर्पित, वेद और यश के रूप में हुई है। इनमें चार सगे भाई शामिल हैं। पांचों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढें

महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मकान के ढहने के साथ आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई देने से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई।

एक ही परिवार के चार बेटों की मौत से मातम

गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। चार सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिस घर में कुछ देर पहले तक चहल-पहल थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। घटना ने गैस रिसाव से होने वाले हादसों की भयावहता को एक बार फिर सामने ला दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

 

 

Spread the love

One thought on “फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत”

Comments are closed.

Lucknow
Politics Uncategorized Uttar Pradesh

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

BJP की रणनीति पर उठे सवाल, PDA को जगह नहीं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की कवायद या संगठन को मजबूत करने की रणनीति? दीपांशु यादव Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की छह सीटों के लिए घोषित […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री

बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं, जनता के दम पर शुरू करूंगी नई पारी New Delhi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के […]

Spread the love
Read More