यूपी पुलिस ने दस मिनट में बचाई जान

इंस्टाग्राम पर “बॉय-बॉय” पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रहा था 18 साल का युवक

ए अहमद सौदागर

Lucknow : सोशल मीडिया पर आत्महत्या का पोस्ट और पुलिस की तत्परता से एक युवक की जिंदगी बच गई।यूपी के बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी में 18 साल के युवक ने प्रेमिका से शादी न होने के गम में इंस्टाग्राम पर जहर की शीशी दिखाते हुए “दोस्तों बॉय-बॉय” लिखकर वीडियो पोस्ट कर दिया।

26 सितंबर शाम 6:59 बजे मेटा कंपनी ने इस पोस्ट का अलर्ट यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ के सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल से भेजा।डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय ने तुरंत युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस कर लोकेशन बरेली पुलिस को भेजी।

ये भी पढें 

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

सूचना मिलते ही थाना फतेहगंज पश्चिमी के SI आदेश कुमार महज 10 मिनट में युवक के घर पहुंच गए। पिता को साथ लेकर कमरा खुलवाया तो युवक बेचैन हालत में मिला, बिस्तर के पास जहर की शीशी रखी थी। पुलिस ने शीशी कब्जे में ली। युवक ने बताया उसने अभी जहर खाया नहीं था, खाने ही वाला था।

पूछताछ में युवक ने बताया वह नाई का काम सीख रहा है और प्रेमिका से शादी न होने से डिप्रेशन में था। पुलिस की काउंसलिंग के बाद उसने दोबारा ऐसा कदम न उठाने का वादा किया। परिजनों ने यूपी पुलिस का आभार जताया।

यूपी पुलिस और मेटा के बीच 2022 से यह व्यवस्था चल रही है। कोई भी व्यक्ति फेसबुक या इंस्टाग्राम पर सुसाइड से जुड़ा पोस्ट करता है तो मेटा सीधे पुलिस को अलर्ट भेजती है।1 जनवरी 2023 से 25 सितंबर 2026 तक ऐसे अलर्ट पर 3984 लोगों की जान यूपी पुलिस बचा चुकी है। इस अनोखी पहल के लिए यूपी पुलिस को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड भी मिल चुका है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

 

Spread the love

One thought on “यूपी पुलिस ने दस मिनट में बचाई जान”

Comments are closed.

Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे पुलिस की प्रभावी पैरवी से अलग-अलग जिलों में 5 बड़े मामलों में कोर्ट ने 5 आरोपियों को सजा सुनाई है। यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गोरखनाथ के हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी नागेन्द्र को […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More