विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

लुंबिनी में फ्री बस, होटल स्टे पर 15% छूट

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nepal tourism day:  47 वें विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर सोट्टो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश द्वारा सोनौली बॉर्डर के बेलहिया सीमा नाका पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का मुख्य संदेश “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन की पुनः परिकल्पना” रखा गया।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारतीय सीमा से नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए बेलहिया सीमा से भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी तक निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की गई। होटल संघ नेपाल (HAN), लुंबिनी प्रदेश ने 28 सितंबर 2026 से प्रदेश के सभी होटलों में पर्यटकों के लिए 15 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की।

पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत से अन्नपूर्णा क्षेत्र जा रहे चार विदेशी पर्यटकों को ढाका टोपी, खादा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें काठमांडू व पोखरा का निःशुल्क भ्रमण पैकेज दिया गया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि देश के 77 में से 74 जिलों में पर्यटन पूरी तरह सुरक्षित, सहज और संचालित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नगर पालिका के नगर प्रमुख इस्तियाक अहमद खान ने AI और डिजिटल मीडिया के जरिए लुंबिनी को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने और पर्यटकों के प्रवास को कम से कम पांच दिनों तक बढ़ाने पर जोर दिया।

कृष्ण प्रसाद घिमिरे महासचिव, सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ PPP मॉडल के जरिए पर्यटन अवसंरचना और सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई। होटल व्यवसाई संघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रेष्ठ ने सीमा नाकों पर पर्यटकों की अनावश्यक जांच और झंझट को समाप्त करने की मांग उठाई।

सोट्टो नेपाल लुंबिनी के अध्यक्ष संजय बजिमय ने बेलहिया, भैरहवा और लुंबिनी को प्रमुख पर्यटन द्वार के रूप में प्रमोट करने और सुरक्षित पर्यटन का सकारात्मक संदेश देने की बात कही।

ये भी पढें

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

सोट्टो नेपाल लुंबिनी प्रदेश की कार्य समिति में अध्यक्ष संजय बजिमय, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक भंडारी, प्रथम उपाध्यक्ष संजीव कुमार जोशी, द्वितीय उपाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव, महासचिव मनीष तमांग, सचिव नलिन न्यौपाने, कोषाध्यक्ष संतराम चौधरी और सह-कोषाध्यक्ष अंबिका गुरुंग शामिल हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव मनीष तमांग ने किया। इसमें डिजिटल तकनीक, AI के प्रयोग, सीमा क्षेत्र में पर्यटक-अनुकूल सेवाओं और निजी क्षेत्र के सहयोग से नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कमजोर मानसून से मराठवाड़ा में सूखे का संकट, 74 तालुके सूखाग्रस्त घोषित

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

 

 

 

Spread the love

Arunachal Pradesh
International

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

Arunachal Pradesh: भारत-म्यांमार सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
International

वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित एशिया सोसाइटी के मंच पर वैश्विक भू-राजनीति को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। विदेश मंत्री ने वर्तमान दुनिया की गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्थिति का खाका खींचते हुए विभिन्न वैश्विक संघर्षों […]

Spread the love
Read More
Berlin
International Religion

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

शाश्वत तिवारी Berlin: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली, जहां गणेश उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बर्लिन की सड़कों पर जब ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘मंगलमूर्ति मोरया’ के जयकारे गूंजे, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन में प्रवासी भारतीयों, विशेषकर महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More