सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

Berlin

शाश्वत तिवारी

Berlin: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली, जहां गणेश उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बर्लिन की सड़कों पर जब ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘मंगलमूर्ति मोरया’ के जयकारे गूंजे, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन में प्रवासी भारतीयों, विशेषकर महाराष्ट्र से जुड़े परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विदेशी धरती को पूरी तरह से महाराष्ट्र के पारंपरिक रंग में रंग दिया।

उत्सव के दौरान भारतीय समुदाय का उत्साह देखते ही बनता था। महिला-पुरुष और बच्चे पारंपरिक महाराष्ट्रीयन परिधानों, जैसे नौवारी साड़ी, कुर्ता-पायजामा और सिर पर केसरी फेंटा (पगड़ी) पहने नजर आए। सड़कों पर निकले विशाल जुलूस में लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। पारंपरिक वाद्यों की गूंज और लेझिम नृत्य ने वहां मौजूद स्थानीय जर्मन नागरिकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया, जो इस अनूठे सांस्कृतिक उत्सव को अपने कैमरों में कैद करते दिखे।

ये भी पढें

कमजोर मानसून से मराठवाड़ा में सूखे का संकट, 74 तालुके सूखाग्रस्त घोषित

इस वर्ष के उत्सव का मुख्य केंद्र बर्लिन में नवनिर्मित श्री गणेश मंदिर रहा। इस नए मंदिर परिसर में बप्पा के स्वागत के लिए विशेष और भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में आयोजित हुई महा आरती में जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते और उनकी धर्मपत्नी प्रीति गुप्ते ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर देश और दुनिया में सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की।

WhatsApp Image 2026 09 28 at 4.08.08 PM
जर्मनी स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा बर्लिन में बने नए गणेश मंदिर में राजदूत अजीत गुप्ते और प्रीति गुप्ते ने महा आरती में हिस्सा लिया। महा आरती से पहले युवा भारतीय समुदाय के लोगों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसमें सैकड़ों भारतीय मूल के लोगों और जर्मन दोस्तों ने भाग लिया।

इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य न केवल अपनी जड़ों से जुड़े रहना है, बल्कि विदेशी धरती पर पल रही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से परिचित कराना भी है। यह उत्सव बर्लिन में रह रहे भारतीयों की एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का एक बेजोड़ प्रतीक बन गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन
लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

 

 

Spread the love

Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
International

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

लुंबिनी में फ्री बस, होटल स्टे पर 15% छूट उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal tourism day:  47 वें विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर सोट्टो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश द्वारा सोनौली बॉर्डर के बेलहिया सीमा नाका पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का मुख्य संदेश “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

वॉशिंगटन : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग बहुत जल्द जीत सकता है। साथ ही, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

Spread the love
Read More