
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की समीक्षा करके रद्द किए जाने के सवाल को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय महाराजगंज से जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक बड़ा प्रदर्शन जिला मुख्यालय की तरफ किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा ज्ञानेश कुमार वोट चोर है, ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद जब-जब योगी डरता है पुलिस को आगे करता है के गगनभेदी नारे लगाए और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूकने का प्रयास किया गया।
ये भी पढें
लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के साथ कपिल देव शुक्ला तथा विनोद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। विरोध कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज राहुल गांधी देश के जननायक हैं और वोट चोरी के सवाल पर आज सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस अभियान चला रही है यह तब तक चलेगा जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नि प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि अब कांग्रेस का कार्यकर्ता वोट चोरी के सवाल को जनता तक ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा यह लड़ाई तब तक चलेगी जब तक ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार नहीं कर लिए जाएंगे।
ये भी पढें
Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और शरद कुमार सिंह बबलू ने कहा की महाराजगंज का आज का प्रदर्शन प्रशासन की नींद हराम करने वाला है अब देश का जनमानस नेता राहुल गांधी के विचारों से सहमत हो रहा है और वोट चोरी के सवाल पर मुखर होकर कांग्रेस के साथ जुड़ता जा रहा है।
प्रदर्शन को अन्य के अतिरिक्त वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे एवं सदा मोहन उपाध्याय ने भी संबोधित किया और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया।
ये भी पढें
ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी और अनवर अली गोपाल शाही, रामनारायण प्रसाद चंद्रजीत भारती,डॉ रामनारायण चौरसिया, राजू गुप्ता, पूर्णमासी यादव, नूर आलम, इंजीनियर शिवपूजन राजन शुक्ला, जय प्रकाश शाही, जयंती मौर्य, प्रमोद कुमार पांडे, विधि नारायण वर्मा, डॉ अजय द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, संतोष यादव, अंबरीष शाही, अमरजीत निषाद,चंदन तिवारी, अफजल अब्बासी,शंकर वर्मा, नेहाल इराकी, समीउल्लाह खान, भारतेंदु पांडे, हनुमान प्रसाद कनौजिया, कुंज बिहारी निषाद, संतोष जायसवाल,रमेश चंद श्रीवास्तव, गनी खान, प्रमोद दुबे, अकील अहमद, शेष मणि गुप्ता, छोटन प्रसाद गुप्ता, मुबारक अली, हरी राम मौर्य, इसरार अहमद, विराज वीर,, अभिमन्यु, राकेश गुप्ता, अफजाल अंसारी, दिनेश यादव, अभिमन्यु सिंह, आलोक यादव, रेखा यादव, बिंदु देवी, जानकी देवी, संदेश जायसवाल, जितेंद्र यादव, रामराज पासवान, बबलू शर्मा, सुभाष शर्मा, जमील अहमद, अमरनाथ सहानी, सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता साथी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज
अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा
छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास


2 thoughts on “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन”
Comments are closed.