
Lucknow: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाल मस्जिद के पास स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन इलाके में बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई। बताया जा रहा है कि एसए अपार्टमेंट काफी समय से जर्जर हालत में है और इसमें बड़ी संख्या में लोग रह रहे थे। पिलर गिरने के बाद प्रशासन ने तत्काल भवन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत में करीब 100 से 150 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई थी। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
जर्जर इमारत के आसपास आवाजाही पर रोक
पिलर गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। किसी और हिस्से के गिरने की आशंका को देखते हुए आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। लोगों को जर्जर भवन से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
ये भी पढें
ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर
प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। SDRF की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारी लगातार भवन की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
बारिश के बाद बढ़ी जर्जर इमारतों की चिंता
लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के बीच पुराने और कमजोर भवनों को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वजीरगंज की इस घटना ने भी जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, SA अपार्टमेंट की हालत पहले से खराब बताई जा रही थी। सोमवार को अचानक पिलर गिरने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे भवन को खाली कराने की प्रक्रिया तेज कर दी।
ये भी पढें
अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा
जरूरत पड़ने पर भवन गिराने की तैयारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि अगर जांच के बाद भवन को पूरी तरह असुरक्षित पाया जाता है, तो जरूरत पड़ने पर उसे गिराने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए आसपास के रास्तों को भी बंद किया जा सकता है।
CM योगी ने दिए सुरक्षित निकासी के निर्देश
SA अपार्टमेंट का हिस्सा गिरने की जानकारी मुख्यमंत्री योगी तक भी पहुंची। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमों ने मौके पर कार्रवाई तेज कर दी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास
यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, INDIA गठबंधन में 50-50 फॉर्मूले की मांग
JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स


2 thoughts on “लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा”
Comments are closed.