Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज

Bigg Boss 20: सलमान खान के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रिश्तों और दोस्तियों के समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग DSA की गैंग के बीच मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। आसिफ खान ने यंग DSA के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद मामला और बिगड़ता नजर आया।

‘मेरी गैंग’ कहने पर आसिफ ने जताई नाराजगी

प्रोमो में आसिफ खान, यंग DSA से कहते नजर आते हैं कि उन्हें बार-बार ‘मेरी गैंग’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आसिफ का कहना है कि जब यंग खुद को गैंग का लीडर बताते हैं तो बाहर यह संदेश जाता है कि बाकी सदस्य उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं।

आसिफ की बात पर यंग DSA ने सफाई देते हुए कहा कि जब भी उन्होंने गैंग का जिक्र किया, उन्होंने अपने दोस्तों की बात भी कही है। हालांकि, आसिफ इससे संतुष्ट नजर नहीं आए।

आम्रपाली दुबे के सामने छलका यंग का दर्द

आसिफ से बातचीत के बाद यंग DSA काफी मायूस नजर आए। इसी दौरान आम्रपाली दुबे ने उनसे पूछा कि क्या हुआ। यंग ने बताया कि आसिफ की बात उन्हें बुरी लगी। शुरुआत में आम्रपाली ने उनकी बात समझने की कोशिश की, लेकिन बाद में वह भी यंग की बात से असहमत नजर आईं।

ये भी पढें

OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन की भरमार

आम्रपाली ने कहा कि यंग की बात सुनकर कई लोग खुद को मिसअंडरस्टुड महसूस कर रहे हैं। इस पर यंग ने कहा कि शायद वह ऐसी मानसिक स्थिति में नहीं हैं कि उनकी कही बातों को सही तरीके से समझा जा सके।

आम्रपाली भी हुईं नाराज

बात आगे बढ़ी तो आम्रपाली दुबे भी यंग से नाराज हो गईं। उन्होंने उनसे कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनके दोस्त उनकी बात नहीं समझ रहे हैं, तो वह आगे से उनसे कुछ न कहें। इस पूरे घटनाक्रम के बाद शो में यंग DSA की बनाई गई गैंग के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

प्रोमो देखने के बाद दर्शकों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या आसिफ खान गैंग से अलग होकर व्यक्तिगत गेम खेलने की कोशिश कर रहे हैं। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि आसिफ, यंग DSA और आम्रपाली दुबे के बीच यह विवाद किस दिशा में जाता है और क्या यह गैंग दोबारा एकजुट हो पाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर

अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास

यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, INDIA गठबंधन में 50-50 फॉर्मूले की मांग

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

 

 

Spread the love

One thought on “Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज”

Comments are closed.

OTT Releases
Entertainment

OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन की भरमार

अगर आप घर बैठे मनोरंजन के लिए नई फिल्म या वेब सीरीज तलाश रहे हैं, तो सितंबर के आखिरी दिनों और अक्टूबर की शुरुआत में OTT पर कई दिलचस्प रिलीज होने वाली हैं। 28 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच ZEE5, JioHotstar, Netflix और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘लव एंड वॉर’ टीम ने रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाया

‘लव एंड वॉर’ सेट पर रणबीर का बर्थडे सेलिब्रेशन Ranbir Kapoor’s Birthday: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और भारतीय सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है। पहली बार इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट […]

Spread the love
Read More
Entertainment

ट्रोलिंग पर सलमान के स्टैंड की फातिमा ने की तारीफ, बिग बॉस में बोलीं बड़ी बात

Bigg Boss 20 : एक्ट्रेस फातिमा सना शेख जल्द ही अपनी वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नजर आएंगी। शो के रविवार के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें फातिमा सना शेख ने होस्ट सलमान खान की जमकर तारीफ की। प्रोमो में […]

Spread the love
Read More