
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलट गई।
हादसा इतना जोरदार था कि कार में सवार तीन लोग उछलकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
ये भी पढें
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड
करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बताई गई
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार काफी तेज गति से चल रही थी। घायलों ने पुलिस को बताया कि कार की स्पीड करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद कार पलटती हुई काफी दूर तक चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दोनों का उपचार जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
पांच लोग सवार थे कार में
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, क्रेटा कार में कुल पांच लोग सवार थे। ये सभी दिल्ली से बलिया की ओर जा रहे थे। कार को दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र के दुर्गा पार्क निवासी यशवंत चला रहा था। वाहन में जय प्रकाश, चंद्रकांत, भूपेंद्र सिंह और कपिल सिंह भी सवार थे।
ये भी पढें
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर इमरान अहमद के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को डौकी क्षेत्र में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में पांच लोग थे, जिनमें तीन की मौत हो चुकी थी और दो घायल अवस्था में मिले।
खबर अपडेट की जा रही है…
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल
आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

