राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Lucknow

Lucknow: कालीचरण P.G. कॉलेज, लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना गीत की प्रस्तुति के साथ हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के रचनात्मक विकास में करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. DCDR पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को नियमित रूप से सेवा गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढें

बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्का द्विवेदी ने वर्षभर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ऐतिहासिक विकास और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

WhatsApp Image 2026 09 24 at 3.50.28 PM

डॉ. राजकुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। डॉ. शिव कुमा ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को जन-जागरूकता एवं सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व स्वयंसेवकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

जमीन कब्जे की शिकायत पर सख्त हुए CM योगी, दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi: बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आने पर CM योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट बाराबंकी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More