खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान

रंजन कुमार सिंह

  JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे  में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार देर रात हुआ। दोमुहानी इलाके में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की जान चली गई।

मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं। उनके अलावा कार में सवार तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई। घटना की खबर सामने आने के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी, मृतकों की पूरी पहचान और दुर्घटना के कारणों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान

जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान

 

 

One thought on “खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत”

Comments are closed.

Jharkhand National

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP तदाशा मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड में पुलिस महकमे के भीतर एक नया विवाद सामने आया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों के कल्याण और सेवा संबंधी मामलों में कथित उदासीनता को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर DGP को पद से हटाने की […]

Read More
Ranchi
Jharkhand

JSSC CGL पेपर लीक: रामकृष्ण और रितेश की जमानत खारिज, CID जांच जारी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में दो आरोपितों को अदालत से राहत नहीं मिली है। मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों के बाद रामकृष्ण कुमार सिंह और रितेश कुमार सिंह की जमानत याचिकाएं […]

Read More
Education homeslider Jharkhand National

11 साल की आरोही ने लिखीं तीन किताबें, अब IAS बनने का सपना

Aarohi Khandelwal: आज के दौर में जहां ज्यादातर बच्चे मोबाइल और टीवी पर अपना समय बिताते हैं, वहीं झारखंड के गुमला की 11 वर्षीय आरोही खंडेलवाल अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बना रही हैं। महज 11 साल की उम्र में तीन किताबें लिखकर उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी रुचि का परिचय दिया है। कला […]

Read More