नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल मंगाई गई।

खाना खाने के दौरान ग्राहक के मुंह में लगभग 12 मिमी का स्टील का टुकड़ा चला गया। इस गंभीर मामले को पत्रकार ब्रजेन्द्र पाण्डेय आकाश ने उजागर किया, जिससे तिलमिलाए होटल मालिक द्वारा रंगदारी का झूठा आरोप लगाने का वीडियो वायरल किया, जिसके बाद जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया।

नाराज पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और रेस्टोरेंट मालिक पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया है।

ये भी पढें

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

साथ ही, उक्त निजी रेस्टोरेंट समेत जिले के सभी होटलों और ढाबों में FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) मानकों की जांच के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से मानकविहीन खाद्य प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है, और नियमों की अनदेखी करने वाले रेस्टोरेंट पर सीलिंग की कार्रवाई तय मानी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

श्राद्ध क्यों किया जाता है तर्पण का क्या है महत्व

Health Tips: बेहतर नींद के लिए कब लें धूप? सुबह और शाम की रोशनी का जानें महत्व

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

27 सितंबर को अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जायेगा

 

 

 

One thought on “नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है दीपोत्सव: CM योगी CM ने कहा- उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूर्ण रूप से सज्जित है […]

Read More