जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

शाश्वत तिवारी

New Delhi: भारत और जापान के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के जापानी सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की।

जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व LDP के इंटरनेशनल ब्यूरो के डायरेक्टर और पूर्व रक्षा एवं विदेश मंत्री जनरल तारो कोनो ने किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा जापानी प्रतिनिधिमंडल ‘इंडिया-जापान डिस्टिंग्विश्ड विजिटर्स प्रोग्राम’ के तहत भारत के दौरे पर है।

विदेश सचिव के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा, आर्थिक सुरक्षा, सप्लाई चेन की मजबूती, व्यापार और निवेश, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की सकारात्मक गति को बनाए रखने पर सार्थक चर्चा की।

ये भी पढें

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप और रिसर्च व इनोवेशन इकोसिस्टम द्वारा की गई प्रभावशाली प्रगति को नोट किया। उन्होंने भारत के आर्थिक विकास के दायरे और गति की सकारात्मक चर्चा की, जिसमें इसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और भारत व उसके सहयोगी देशों के लिए पैदा हो रहे अवसर शामिल हैं।

डी-रिस्किंग और सप्लाई चेन की मजबूती को और बढ़ाने के उद्देश्य से, उन्होंने भारत और जापान के बीच अधिक गहन आर्थिक सुरक्षा साझेदारी की आवश्यकता का आकलन किया। मंत्रालय ने कहा तेजी से बदलते वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक माहौल को देखते हुए, दोनों पक्षों ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के महत्व पर जोर दिया।

यह साझेदारी राजनीतिक विश्वास, आपसी सद्भावना और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण की नींव पर बनी है और इंडो-पैसिफिक में शांति और स्थिरता के लिए एक आधार का काम करती है। उन्होंने 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री तकाइची द्वारा तय किए गए निर्देशों के आधार पर भारत-जापान संबंधों के दायरे और गहराई को बढ़ाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता को महत्व दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Share Market Closed: चार दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 330 अंक गिरा; निफ्टी 23,350 के नीचे बंद

Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज

बंथरा: किसी करीबी ने ही की थी बुजुर्ग महिला की हत्या?

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं रोज एलोवेरा जेल; जानें पूरी विधि

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

 

 

 

International

चुनाव से पहले ईरान पर बड़ा हमला करना चाहते थे नेतन्याहू, जासूस की एक गलती से खुल गई पोल

Netanyahu attacks Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में है। इजरायली मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मोसाद प्रमुख रोमन गोफमैन चुनाव से ठीक पहले ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इजरायल के हवाले से चैनल 12 की […]

Read More
International

UN में बोला भारत- बिना स्पष्ट रणनीति वाले शांति मिशन संसाधनों की बर्बादी

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र के मंच पर शांति स्थापना अभियानों के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा पर आयोजित वार्षिक बहस के दौरान भारत ने अपनी वैश्विक कूटनीतिक और सैन्य ताकत का पुरजोर प्रदर्शन किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सैन्य सलाहकार, कर्नल तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने इस महत्वपूर्ण सत्र में […]

Read More
International

बुटवल में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के स्वर,150 वीं वर्षगांठ पर ICCR की टीम ने दी शानदार संगीतमय प्रस्तुति

मेयर खेलराज पांडेय की गरिमामयी मौजूदगी में साझा सांस्कृतिक मंच भारतीय दूतावास की कविता मित्तल और विजय भारती की टीम ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vande Mataram: बुटवल (नेपाल) भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार, पांच नवंबर को नेपाल के बुटवल स्थित होटल […]

Read More