
यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले
Lucknow : काफी दिनों से नेपथ्य में चल रहे कुर्मी बिरादरी के अधिकारियों के भाग्य चुनाव के समय बदले हैं। इस बिरादरी के तीन अफसर को जिलाधिकारी की कुर्सी सौंप गई है वहीं एक अवसर को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। संत कबीर नगर से पीलीभीत स्थानांतरित हुए आलोक कुमार भी इसी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। वरिष्ठ पत्रकार रतीभान तिवारी कहते हैं कि यदि पंकज चौधरी के आने के बाद भी कुर्मी बिरादरी कोने में पड़ी रहती तो सरकार जनता में मुंह कैसे दिखाती। सत्य प्रकाश पटेल, दिव्यांशु पटेल और आलोक कुमार जैसे अफसर की तैनाती इसी का परिणाम है।
कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश
गौरतलब है कि सोमवार की देर शाम उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई जिलाधिकारियों के साथ-साथ शासन और विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादलों के तहत अनुनय झा को जिलाधिकारी हरदोई बनाया गया है। राहुल पांडेय को जिलाधिकारी हरदोई के पद पर भेजा गया है। संजय चौहान को जिलाधिकारी अमेठी से जिलाधिकारी कुशीनगर बनाया गया है, जबकि महेंद्र सिंह तंवर को जिलाधिकारी कुशीनगर से जिलाधिकारी कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुज मलिक को जिलाधिकारी संतकबीरनगर बनाया गया है। आलोक कुमार को जिलाधिकारी संतकबीरनगर से जिलाधिकारी पीलीभीत और ज्ञानेंद्र सिंह को जिलाधिकारी पीलीभीत से जिलाधिकारी बलिया भेजा गया है। Upieda के ACEO शशांक चौधरी को जिलाधिकारी अमेठी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा
वहीं उन्नाव में रहते हुए विवादों में घिरे दिव्यांशु पटेल को जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है। प्रभास कुमार को जिलाधिकारी महोबा और उमेश प्रताप सिंह को जिलाधिकारी बिजनौर की जिम्मेदारी मिली है। सत्य प्रकाश पटेल को जिलाधिकारी हाथरस बनाया गया है।
अशोक कुमार को जिलाधिकारी हमीरपुर बनाया गया है, जबकि हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर और संतोष बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी बनाया गया है।
विशाल कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार को उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। शैलेंद्र भाटिया को यूपीड़ा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?
गजल भारद्वाज को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी मिली है। नितिन मदान को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। जसजीत कौर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
जितेंद्र प्रताप सिंह को निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और नेहा बंधु को अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में अमनदीप डुली, अस्मिता लाल, अभिषेक गोयल, मंगला प्रसाद सिंह, निधि श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, राजेंद्र पेंसिया, अतुल वत्स और चंद्र शेखर समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा
गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत
गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद
चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े आर. माधवन, नए ब्रांड कैंपेन का आगाज

