राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

Lucknow

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध

ए अहमद सौदागर

Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या।

नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला।

15 सितंबर 2026- कृष्णानगर क्षेत्र में एक महिला की सिर कूच कर हत्या।

14 सितंबर 2026- बाराबिरवा स्थित एलडीए कालोनी सेक्टर बी में मजदूर रामबाबू मौर्या की गला रेत कर हत्या।

17 सितंबर 2026- काकोरी थाना क्षेत्र में महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

18 सितंबर 2026- बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छिदाना गौतम की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई।

16 सितंबर 2026- मोहनलालगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को हत्यारों ने बक्शे में भरकर फेंका।

ये भी पढें

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

राजधानी में एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन हुई संगीन घटनाओं से साफ है कि पुलिस अपराध रोकने में नाकाम है। आंकड़ों में अपराध दुरुस्त तो सबकुछ चाक-चौबंद और थानेदार की कुर्सी भी सुरक्षित है। यही वजह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सनसनीखेज वारदात का सिलसिला थम नहीं रहा है। साल के शुरुआती दिनों से लेकर अगस्त माह की बात छोड़ दें तो सिर्फ सितंबर महीने में एक के बाद एक हुई घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया।
पुलिस भले ही कुछ वारदातों का राजफाश कर अपनी पीठ थपथपाई, लेकिन कड़वा सच यह है सिलसिलेवार तरीके से हुई घटना से पुलिस के गिरते इकबाल की गवाह है। बंथरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला छिदाना गौतम की उन्हीं के घर में बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस कातिलों की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

ये भी पढें

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

 

पुलिस की सक्रियता पर गौर करें तो मड़ियांव क्षेत्र में बाइक की टक्कर लगने के बाद बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मोहनलालगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर बदमाशों ने शव को लकड़ी के बक्से में भरकर फेंक दिया। काकोरी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर कातिलों ने शव को नहर की पटरी पर फेंक दिया। कृष्णानगर क्षेत्र में महिला की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। बीते दिनों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो आधा दर्जन सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। इनमें पुलिस ने कुछ वारदातों का राजफाश कर कातिलों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की, लेकिन बुजुर्ग महिला छिदाना हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती बन कर रह गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

 

 

 

 

 

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

Today’s Horoscope मेष : दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में […]

Spread the love
Read More