उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और Lucknow योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम

स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम

उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल गौतम

भाजपा की दलित विरोधी नीतियों को घर-घर, गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर बतायेंगे-राजेन्द्र पाल गौतम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामने आकर स्पष्ट करें कि वह दलित समाज के विरोधी हैं- राजेन्द्र पाल गौतम

Lucknow : अखिल भारतीय  कांग्रेस  कमेटी के उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री ने  आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश सरकार जो कि देश की एक बहुत बड़ी आबादी अनुसूचित जाति-जनजाति की है, उनके अधिकारों पर लगातार कुठाराघात कर रही हैं, हमला कर रही है। उन्होने कड़े शब्दों में कहा, वैसे तो हम योगी जी और मोदी जी से यह उम्मीद भी नहीं करते कि वो अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST) के साथ किसी प्रकार का न्याय करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के संविधान को नहीं मानते हैं। भाजपा की नीतियां हमेशा से वंचितों के हक को दबाने वाली रही हैं।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, अम्बेडकरनगर, कन्नौज एवं जालौन स्थित चार राजकीय मेडिकल कॉलेजों का निर्माण अनुसूचित जाति कल्याण के लिए निर्धारित स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के धन द्वारा किया गया, जिसमें 70 प्रतिशत दलित समाज के छात्रों के लिए सीटें आरक्षित की गयीं और इन मेडिकल कालेजों में 200 सीटें निर्धारित की गयी थीं। उन्होने कहा कि कोर्ट में एक निजी याचिका दायर की गयी जिसमें वर्ष 2025 में मा0 उच्च न्यायालय में राज्य विधि अधिकारी ने सरकार की नीति एवं सरकार के पक्ष को विधि परक रूप से नहीं रखा जिसके कारण मा0 उच्च न्यायालय ने नीतिगत प्रावधानों को समाप्त करने का आदेश कर दिया जबकि डबल बेंच में मामला अभी लम्बित था। उन्होने इससे इन मेडिकल कालेजों में 70 प्रतिशत दलित वर्ग के छात्रों को प्रवेश मिलता था वह 21 प्रतिशत हो गया और स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत दलित वर्ग के छात्रों को मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया।

उन्होने कहा कि यदि किन्तु आरक्षण व्यवस्था पर न्यायालय में चल रही कार्यवाही के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया होता तो दलित समाज के छात्रों का इतना बड़ा अहित न हो पाता। इससे भाजपा की दलित समाज के प्रति भाजपा और आरएसएस की मंशा जगजाहिर हुई है।

उन्होने कहा कि आजादी के 28 साल गुजर जाने के बाद आज देश के दलितों, वंचितों की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं दिख रहा था, तब कांग्रेस पार्टी ने साल 1975 और 1978 में अनुसूचित जाति और जनजाति की स्थिति पर एक विस्तृत स्टडी कराई थी। इस स्टडी की रिपोर्ट के आधार पर, दलितों के उत्थान के लिए एक विशेष योजना तैयार की गई। योजना आयोग के माध्यम से साल 1978-79 में शेड्यूल कास्ट कंपोनेंट प्लान एण्ड ट्राइबल सब-प्लान(SCP) की नींव रखी गई, ताकि बजट का एक निश्चित हिस्सा सीधे तौर पर दलित समाज के कल्याण और उनकी शिक्षा पर खर्च हो सके।

इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण और तकनीकी नियम यह है कि अगर कोई भी सरकार इस विशेष कंपोनेंट प्लान के फंड को निर्धारित वित्तीय वर्ष में खर्च नहीं कर पाती, तो उसे कैरी फॉरवर्ड  किया जाना अनिवार्य है। इसका मतलब यह है कि बचा हुआ पैसा लैप्स (निरस्त) नहीं हो सकता, बल्कि उसे अगले साल के बजट में जोड़कर सिर्फ और सिर्फ दलित समाज के विकास कार्यों पर ही खर्च करना होगा।

उन्होने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार इस नियम की धज्जियां उड़ा रही है और दलितों के हक के पैसे को डाइवर्ट या लैप्स किया जा रहा है, जिससे दलित समाज के युवाओं की छात्रवृत्ति और उनके छात्रावासों का विकास पूरी तरह ठप पड़ गया है। उन्होने कहा है कि अनुसूचित जाति, अनु0जाति जनजाति के युवाओं, छात्रों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ा जाएगा।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री संजीव आर्य, मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन श्रीमती प्रियंका गुप्ता, जोनल कोआर्डिनेटर श्री पुनीत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता श्री सचिन रावत, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री मान सिंह चौहान, श्री हम्माम वहीद आदि मौजूद रहे।

मछुआ-निषाद समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस – राजेन्द्र पाल गौतम

मछुआ समाज की समस्याओं को लेकर प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाएगी कांग्रेस

गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर बुलंद करेंगे मछुआ समाज की आवाज – राजेन्द्र पाल गौतम

लखनऊ, 20 सितम्बर 2026।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री के मार्गदर्शन में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में मछुआ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रमुख साथियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मछुआ एवं निषाद समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं, आजीविका, मत्स्य पालन, जलाशयों से जुड़े अधिकारों, रोजगार, शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मछुआ कांग्रेस के संगठन को प्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉकों और बूथ स्तर तक मजबूत करने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि मछुआ, निषाद एवं अन्य परंपरागत मछुआरा समुदाय देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके बावजूद यह समाज लंबे समय से अपने अधिकारों, सम्मान, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस पार्टी मछुआ समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि मछुआ समाज की आजीविका और मत्स्य पालन से जुड़े अधिकारों के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर भी गंभीरता से काम किए जाने की आवश्यकता है। कांग्रेस इन मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।

श्री गौतम ने मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश के प्रत्येक जिले, ब्लॉक और गांव तक पहुंचकर समाज के लोगों से सीधा संवाद करें तथा उनकी समस्याओं को चिन्हित कर संगठन के माध्यम से उठाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए मछुआ समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से बुलंद किया जाएगा।

बैठक में मछुआ समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को लेकर प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाने, समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्रदेश स्तर पर उठाने तथा मछुआ कांग्रेस के संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर राजीव लोचन निषाद, ई. राजबहादुर निषाद, अशोक कश्यप, राजेश साहनी, अजय कश्यप, बरखा कश्यप, आकाश निषाद, अभिषेक निषाद महरा, संदीप गोरखपुरी, राकेश बिन्द, जगदीश नारायण निषाद, श्याम लाल निषाद, बृजेश निषाद, लौकुश कुमार साहनी, सतीश साहनी, हुकुम सिंह कश्यप एवं अशोक साहनी सहित मछुआ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रमुख साथी उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं प्रमुख साथियों ने मछुआ-निषाद समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए प्रदेशभर में अभियान चलाने का संकल्प लिया।

लखनऊ 20 सितम्बर, 2026।

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री के समक्ष सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों सहित गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़, सुलतानपुर के सैंकड़ों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से जनपद बांदा के श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी छोड़कर अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर सरोज, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रसाद, सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष एल0डी0 भारती, सेवानिवृत्त पुलिस उपधीक्षक दीपचंद, सुशील कुमार, इशरार उर्फ पप्पू खान, डा0 अमित कुमार, बबलू प्रसाद, चंदन कुमार,  श्री नोएडा के कृपा राम शर्मा, मास्टर बदरूद्दीन, मोहम्मद जीशान, गोरखपुर के सम्पूर्णानन्द उर्फ अनीश भाई, शिवानन्द, जितेन्द्र कुमार, शशिकान्त, आकाश कुमार, संदीप कुमार, मृत्युंजय मौर्या, एस0एल0 मौर्य, मन्ना सिंह कुशवाहा, लखनऊ से सुमन त्रिवेदी, निरोधनी त्रिपाठी, अभिषेक मौर्य, शिवेन्द्र प्रताप, आजमगढ़ के उत्तम चतुर्वेदी, सुलतानपुर से हनुमान यादव, प्रयागराज के समीर प्रताप सिंह, राम शरण सरोज सहित विभिन्न जनपदों के सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उन्होने कहा कि योगी सरकार जनविरोधी सरकार है इनका जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दलितों, वंचितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा की सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। आज देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

लखनऊ, 20 सितम्बर 2026।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग (RTI) की प्रादेशिक बैठक विभाग के चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री ने सभी आर0टी0आई0 के पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांगे्रस पार्टी ने आर0टी0आई0 कानून वर्ष 2005 में देश भर में पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त शासन और प्रशासन के जरिए आम जनमानस को एक अचूक हथियार में रूप में प्रदान किया है जिसके जरिए आम जनता किसी भी सूचना को किसी भी सार्वजनिक विभाग या निजी संस्थानों से ले सकते हैं इतना ही नहीं इस हथियार का उपयोग आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है यही कारण है कि मोदी और योगी सरकार आरटीआई कानून को मन्द करने का कुत्सित प्रयास कर रही है लेकिन कंाग्रेसजनेां को इस हथियार का भरपूर उपयोग जनता के हितों के लिए करने की आवश्यकता है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए आर0टी0आई0 विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रभारी जी का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग की हर माह समीक्षा बैठक की जाती है जिसमें प्रत्येक जनपद व प्रदेश स्तर पर आम जन मानस की समस्याओं व सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को सामने लाने के लिए पूरी ताकत के साथ आरटीआई विभाग कार्य कर रहा है। उन्होने कहा कि विगत कई मामलों में आरटीआई विभाग ने तमाम जनसमस्याओं को जनसूचना अधिकार कानून के तहत सूचनाएं मांगकर हल करने का कार्य किया है। प्रदेश के 8 मण्डलों में कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी हैं एवं शेष मण्डलों में कार्यशालाएं शीघ्र की आयोजित की जाएगी जिसकी तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।

बैठक में मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री कुंवर सिंह निषाद एवं वाइस चेयरमैन श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री अंशू अवस्थी, श्रीमती सिद्धि श्री, श्री हम्माम वहीद आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का आरटीआई विभाग के चेयरमैन द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं मोमेन्टों प्रदान कर सम्मान किया गया।

बैठक में प्रदेश भर के प्रत्येक जनपदों के जिला एवं शहर अध्यक्षगण एवं सभी प्रदेश पदाधिकारीगण मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित कुमार ओठवाल एडवोकेट, महेन्द्र श्रीवास्तव, अनुज पटेल, सीमा देबनाथ, शशांक सक्सेना, रामानन्द राजपूत, डा0 देवेन्द्र पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, राजेन्द्र मौर्या, शशांक सिन्हा, आशा मिश्रा एडवोकेट, बालमुकुन्द चतुर्वेदी, संजय चैधरी, कुलदीप सिंह, आदिल, मुस्तकीम, सपना सिंह, जीनत, नजाकत चैधरी, अजय भाटी, मंसूर अली सलमानी, प्रदीप मणि त्रिपाठी, सुषमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

यूपी में 35 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी

नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

 

 

Spread the love

Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

कुर्मी बिरादरी को साधने में जुटी UP सरकार

यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले Lucknow : काफी दिनों से नेपथ्य में चल रहे कुर्मी बिरादरी के अधिकारियों के भाग्य चुनाव के समय बदले हैं। इस बिरादरी के तीन अफसर को जिलाधिकारी की कुर्सी सौंप गई है वहीं एक अवसर को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More