UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन

Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में मेरठ और सहारनपुर में संगठनात्मक बैठकें, युवा संवाद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा शामिल है।

मेरठ से शुरू होगा दौरे का पहला दिन

नितिन नवीन 21 सितंबर को मेरठ पहुंचेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक एवं उपवन में अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद वह स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां युवाओं के साथ संवाद के साथ-साथ संगठन से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

इसके बाद पश्चिमी क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यक्रम होगा। बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर गतिविधियों को गति देने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

दौरे के पहले दिन नितिन नवीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इन बैठकों के जरिए क्षेत्र में संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों से जुड़ी जानकारी लेने की योजना है।

22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर में कार्यक्रम

दौरे के दूसरे दिन 22 सितंबर को नितिन नवीन मेरठ में वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों और समाज की प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह औघड़नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

मेरठ के कार्यक्रम पूरे करने के बाद वह सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे वह एक पार्टी कार्यकर्ता के आवास पर भोजन करेंगे। इसके बाद पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

पदाधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक

सहारनपुर में नितिन नवीन प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों तथा जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, चुनावी तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बीजेपी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को बूथ और जिला स्तर तक सक्रिय करने तथा स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक लेने पर केंद्रित नजर आ रहा है। पार्टी के कार्यक्रमों में संगठनात्मक मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को प्रमुखता दी गई है।

दौरे के अंत में नितिन नवीन सहारनपुर स्थित सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर

यूपी में 35 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी

नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन मिलेगी चिकन बिरयानी? थलपति विजय सरकार का प्लान

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष की शुरुआत को लेकर क्यों है 26-27 सितंबर का असमंजस?

Spread the love

2 thoughts on “UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

विकास कार्यों में देरी पर DM गौरव सिंह सोगरवाल का कड़ा एक्शन

सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नगर निकायों में संचालित विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को चौक नगर पंचायत […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More