
Shravasti : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच बच्चों और सास को घर पर छोड़कर कथित तौर पर अपने बुआ के बेटे के साथ चली गई। महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। पति के घर लौटने पर उसे पत्नी के साथ करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी गायब मिली। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर पत्नी और कथित तौर पर उसके साथ गए युवक की तलाश कराने की गुहार लगाई है। मामला गिलौला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति काम के सिलसिले में मुंबई में रहता था, जबकि महिला अपने पांच बच्चों और सास के साथ गांव में रहती थी।
फोन पर बातचीत के दौरान बढ़ी नजदीकी
परिवार के मुताबिक, इसी दौरान महिला की फोन पर चंडीगढ़ में रहने वाले अपने बुआ के बेटे सूरज से बातचीत होने लगी। सूरज मूल रूप से नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है और चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होने लगी। परिवार का आरोप है कि धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई और इसके बाद महिला कथित तौर पर सूरज के साथ घर से चली गई।
पांच बच्चों को छोड़कर चली गई महिला
महिला के पति के मुताबिक, पत्नी के घर से चले जाने की जानकारी मिलने के बाद वह मुंबई से वापस लौटा। उसने पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
पति का आरोप है कि महिला अपने साथ करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और घर में रखी नकदी भी ले गई है। उसने पत्नी और सूरज को खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
सबसे छोटे बच्चे की उम्र महज चार साल
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चिंता परिवार को महिला के पांच बच्चों को लेकर है। बताया जा रहा है कि महिला के सबसे छोटे बेटे की उम्र महज चार साल है। वहीं, बड़ी बेटी की शादी भी तय हो चुकी है और अगले साल शादी होने की बात सामने आई है। परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद बच्चों के भविष्य और बेटी की शादी को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पति ने पुलिस से पत्नी को तलाशने के साथ-साथ कथित तौर पर ले जाए गए जेवर और नकदी के बारे में भी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, महिला के लापता होने की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस महिला और उसके साथ बताए जा रहे युवक की तलाश में जुटी है। महिला के मिलने के बाद उसके बयान के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी।ति क्या है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में 70 साल के पति पर शक
H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान
पत्नी से छिपाकर महिला मित्र संग जा रहा था मलेशिया, एयरपोर्ट पर खुली पोल
नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

