BJP विधायक पूजा पाल के खाते से उड़ाए ₹1.55 लाख, PhonePe-UPI से हुई निकासी

Prayagraj

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की चायल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विधायक ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में FIR दर्ज की गई है।

बैंक स्टेटमेंट देखने पर हुआ ठगी का खुलासा

विधायक पूजा पाल के मुताबिक, उन्हें साइबर फ्रॉड की जानकारी 14 सितंबर को हुई। उन्होंने जब अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट चेक किया तो उसमें कई ऐसे लेनदेन दिखाई दिए, जिन्हें उन्होंने खुद नहीं किया था। इन ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से लगातार रकम निकाली गई थी।बताया गया है कि यह रकम 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच कई बार में निकाली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ठगी के लिए PhonePe और UPI के माध्यम से लेनदेन किए गए।

ये भी पढें

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

मोबाइल हैक होने की जताई आशंका

पूजा पाल का प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बैंक अकाउंट है। विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उनके iPhone 17 Air को हैक कर लिया और इसके जरिए उनके बैंकिंग से जुड़े डेटा या निजी जानकारी का दुरुपयोग किया। हालांकि, मोबाइल फोन वास्तव में किस तरह हैक हुआ और खाते से रकम निकालने के लिए आरोपियों ने कौन-सा तरीका अपनाया, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

PhonePe और UPI ट्रांजेक्शन की जांच की मांग

विधायक ने साइबर क्राइम पुलिस से 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके बैंक खाते से हुए सभी PhonePe और UPI ट्रांजेक्शन की जांच कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने संबंधित ट्रांजेक्शन आईडी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कराने की भी मांग की है।

ये भी पढें

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

शिकायत में विधायक ने पुलिस और बैंक से यह भी आग्रह किया है कि उनके खाते से आगे किसी भी तरह की अनधिकृत निकासी न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। साथ ही, खाते से निकाली गई करीब ₹1.55 लाख की रकम वापस दिलाने की मांग भी की गई है।

साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस साइबर सेल की मदद से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध ट्रांजेक्शन किस खाते या माध्यम से किए गए और उनके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

 

 

2 thoughts on “BJP विधायक पूजा पाल के खाते से उड़ाए ₹1.55 लाख, PhonePe-UPI से हुई निकासी”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More
Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद में दीपावली पर अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन सख्त

आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई- DM उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में पटाखा की दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा,व्यापारियों में हड़कंप 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस ने पटाखा की दुकानों पर अचानक छापा मारा जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के पटाखा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुधवार को करीब तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां वसंत सिंह […]

Read More