
- महिला के सिर से लेकर शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान
- सोशल मीडिया के आधार पर परिवारजन ने की शिनाख्त
- पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन
ए अहमद सौदागर
Lucknow: बीते नौ अप्रैल 2026 को काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि एक बार फिर इसी थाना क्षेत्र के गौहरामऊ गांव के पास बदमाशों ने करीब 38 वर्षीय महिला की हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे उसका खून से लथपथ शव आम की बाग के पास नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की, लेकिन कातिलों का कुछ सुराग नहीं मिल सका। घरवालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि संदेह के आधार पर पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतका की पहचान काकोरी के गौहराममऊ गांव निवासी करीब 38 वर्षीय प्रेमा पत्नी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका की पूर्व में करीब 18 वर्ष पूर्व राजू पुत्र जमुना प्रसाद यादव निवासी सेमराममऊ काकोरी के साथ शादी हुई थी, जिससे एक 17 वर्षीय बेटा है। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि वर्तमान में प्रदीप यादव के साथ आठ-दस महीने पहले प्रेम विवाह की थी।
ये भी पढें
पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही थी कि इसी दौरान मौके पर पहुंचे घरवालों ने शव की पहचान की। घरवालों ने पुलिस को बताया कि प्रेमा दो-तीन दिन से लापता थी। घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे एक महिला आम की बाग के पास नहर किनारे झाड़ियों पड़ी थी। काफी देर जब कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
छानबीन में मौत होने की पुष्टि हुई। ऐसा लग रहा था जैसे शव को घसीटकर वहां लाया गया। शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
,,, जान बचाने के लिए महिला ने खूब किया संघर्ष, लेकिन कातिल के आगे घुटने टेक कर रह गई,,,
काकोरी थाना क्षेत्र के गौहराममऊ गांव के पास हत्या कर फेंकी गई महिला के गले से लेकर शरीर पर कई जगह चोट एवं रगड़ के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल पर चारों ओर खून के छीटें पड़े मिले इससे लगता है कि बदमाशों ने महिला की जान ले रहे थे तो वह खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया।
ये भी पढें
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय
,, किसी जानने वाले पर गहराया हत्या किए जाने का शक,,
बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से सूंघ कर कुछ दूर जाने के बाद आसपास मंडराने लगा इससे यही लग रहा है कि कातिल कहीं दूर का नहीं बल्कि किसी नजदीकी गांव का ही लग रहा है। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर कातिलों की तलाश की जा रही है।
,,, पांच दिनों में पांच हत्याएं कर बदमाशों ने लखनऊ पुलिस की सक्रियता की खोली पोल,,,
राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस भले ही अपराध पर अंकुश लगाने का दावा कर रही हो, लेकिन कड़वा सच यह है कि उनके यहां दर्ज आंकड़े ही उन्हें झुठला रहे हैं यहां पांच दिनों में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की हुई हत्या ने क्राइम कंट्रोल की पोल खोलकर रख दी है। इन पांच दिनों में मड़ियांव क्षेत्र में 12 सितंबर 2026 को बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
ये भी पढें
इस घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि 13 सितंबर को कृष्णानगर क्षेत्र में मजदूर रामबाबू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस कातिल को गिरफ्तार कर राहत की सांस ले रही थी कि 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर क्षेत्र के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में महिला की सिर कूच कर मौत की नींद सुला दिया गया।
इस मामले में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी कि अब काकोरी में 17 सितंबर 2026 की सुबह एक महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। सिलसिलेवार तरीके से हुई हत्याओं से यही लग रहा है कि इस पुलिस क्षेत्र में गश्त करने में नाकाम साबित हो रही है।
काकोरी पुलिस भी इसी फेहरिस्त में है यहां नौ अप्रैल 2026 को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महिला की शिनाख्त कराने और हत्यारों की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अभी तक न तो कातिल मिले और न ही शव की पहचान हो सकी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय
झीरम कांड के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा


2 thoughts on “काकोरी में महिला की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव”
Comments are closed.