
King Movie : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है, उसकी रिलीज डेट पर खुद शाहरुख खान ने मुहर लगा दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘King’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने चर्चित #AskSRK सेशन के दौरान फैंस के सवालों का जवाब देते हुए फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म की। एक फैन ने जब फिल्म से जुड़ा अपडेट जल्द साझा करने की मांग की, तो शाहरुख ने कहा कि वह फैंस को तड़पाने के बजाय फिल्म को बेहतरीन बनाने में जुटे हैं। उन्होंने लिखा, “अब पिक्चर ही देखो ना! तड़पा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं… के दिल को तसल्ली मिले… सब आएगा… 24th Dec से पहले।”
‘King’ के एसेट पर चल रहा काम
फिल्म के पहले एसेट यानी टीजर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटेरियल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में शाहरुख ने बताया कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और पूरी टीम फिल्म के एसेट पर लगातार काम कर रही है। शाहरुख ने लिखा, “Sid toh bechara laga hua hai. Late bhai hain… taking time to put our best foot forward so u all enjoy it and feel proud and happy with #King.” यानी मेकर्स जल्दबाजी में कोई ऐसा कंटेंट रिलीज नहीं करना चाहते, जो फैंस की उम्मीदों पर खरा न उतरे। टीम का फोकस फिल्म और उसके प्रमोशनल एसेट को बेहतरीन बनाने पर है।
ट्रेलर के लिए भी करना होगा इंतजार
#AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से ट्रेलर रिलीज करने की गुजारिश की। इस पर अभिनेता ने साफ कर दिया कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करेंगे, लेकिन ट्रेलर के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में… फिल्म is 100 days away na… 24th Dec bro.” उनके इस जवाब के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
स्टारकास्ट भी है बेहद खास
‘King’ में शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसका निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिलहाल फैंस की नजर फिल्म के पहले एसेट पर टिकी है। हालांकि शाहरुख ने साफ कर दिया है कि ‘King’ का ट्रेलर और बाकी प्रमोशनल कंटेंट रिलीज से पहले ही सामने आएगा, लेकिन इसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…।https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
बच्चों की सुरक्षा के लिए नई पहल, ‘खुली बात’ AI चैटबॉट करेगा पैरेंट्स की मदद
SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल
Jio यूजर्स की मौज, एक साल मुफ्त में चलाइये कैनवा
बिहार बाढ़ पीड़ितों को 579 करोड़ की राहत, 8.27 लाख परिवारों को मदद

