214 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक ट्रक व 660 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट झांसी की टीम ने बबीना थाने की पुलिस के सहयोग से शनिवार को उड़ीसा से ट्रक में अवैध गांजा लादकर झांसी सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ANTF को मौके से ट्रक में लदा 214 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन व ट्रक बरामद हुए हैं। बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार एक करोड़ दस लाख रुपए बताई जा रही है।
ANTF यूनिट झांसी के प्रभारी उपनिरीक्षक चन्दन पांडेय के मुताबिक उन्हें शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो तस्कर ट्रक में अवैध गांजा लादकर उड़ीसा से यूपी में सप्लाई करने के लिए झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के रास्ते से होकर निकलने वाले हैं।
ये भी पढें
इस सूचना पर उपनिरीक्षक चन्दन पांडेय उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल रामनरेश सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल विमल कुमार तथा बबीना थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया।
वह बबीना थाना क्षेत्र के बाल्मीकि फार्म हाउस के पास चेकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। ANTF टीम उक्त ट्रक को रोकने के लिए इशारा किया तो ट्रक चालक ट्रक की रफ्तार बढ़ाते हुए भागने की कोशिश किया, लेकिन टीम ने घेरेबंदी कर ट्रक सहित दो लोगों को दबोच लिया।
ये भी पढें
उपनिरीक्षक चन्दन पांडेय के मुताबिक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से 214 किलो अवैध गांजा की खेप मिली। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम पानीपत हरियाणा निवासी 46 वर्षीय सतपाल उर्फ सत्यपाल पुत्र बच्चन सिंह व दूसरे ने बहोड़ापुर ग्वालियर झांसी निवासी 25 वर्षीय मोहन कुशवाहा पुत्र राजू कुशवाहा बताया।
ANTF के मुताबिक बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ दस लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि यह लोग उड़ीसा से अवैध गांजा की खेप लेकर ग्वालियर जा रहे थे और अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए गोरखधंधे को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, पौत्र घायल
MP Weather: मानसून फिर हुआ एक्टिव, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

One thought on “ANTF यूनिट झांसी को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजा की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार”
Comments are closed.