Moradabad: अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर राजघाट नरौरा में स्नान और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अलीगढ़ जंक्शन और राजघाट नरौरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04187/04188 अलीगढ़ जंक्शन-राजघाट नरौरा-अलीगढ़ जंक्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 से 26 सितंबर के बीच दो फेरों में किया जाएगा। अलीगढ़ से चलने वाली ट्रेन सुबह 5:40 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों से होकर करीब 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी।
ये भी पढें
वंदे मातरम पर कांग्रेस से भिड़े उमर अब्दुल्ला, बोले- क्या कश्मीरियों को जेल भेजना है?
वापसी में ट्रेन संख्या 04188 राजघाट नरौरा से सुबह 8:15 बजे चलेगी और करीब 9:55 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से उन श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है, जो अमावस्या और पूर्णिमा के धार्मिक आयोजनों के लिए राजघाट नरौरा पहुंचते हैं।
चार ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी वेटिंग को देखते हुए चार ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है। इससे दिल्ली, अयोध्या कैंट और प्रतापगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।
14207 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस में 11 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं 14208 दिल्ली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 14 सितंबर को अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 13 सितंबर और 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 12 सितंबर को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
ये भी पढें
मेरठ-गाजियाबाद मेमू चार अक्टूबर तक रहेगी रद्द
दूसरी ओर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित मेंटीनेंस कार्य का असर रेल परिचालन पर भी पड़ेगा। रेलवे के अनुसार 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक स्टेशन पर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस दौरान 64555 और 64556 मेरठ-गाजियाबाद मेमू भी रद्द रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संचालन और समय जरूर जांच लें।
कई ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव
उत्तर रेलवे पर परिचालन संबंधी कारणों से कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। 15304 नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस 11 सितंबर को नई दिल्ली से 75 मिनट और 12 सितंबर को 40 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 12 सितंबर को 35 मिनट और 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस करीब 50 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। इनमें डिब्रूगढ़-नई दिल्ली, नई दिल्ली-ललितग्राम, नई दिल्ली-जयनगर और बनारस-नई दिल्ली जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
स्कूल बसों का रंग हमेशा पीला ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे छिपा साइंस
आकाश से ईशान तक: मायावती के भरोसे की नई परीक्षा
महराजगंज जिले में अपने वर्चस्व को पुनः स्थापित कर सकते हैं अमर मणि?

One thought on “अमावस्या-पूर्णिमा पर राजघाट नरौरा जाना होगा सरल, अलीगढ़ से चलेगी ट्रेन”
Comments are closed.