मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद

Today's Horoscope
Today and tomorrow are special days. 
Today’s Horoscope and Panchang
मेष  : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। आप स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।
वृषभ : आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रुतबा बरकरार रख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है।
मिथुन  : आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजो रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे, उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। हो सकता है, जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं। कठिन समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा।
कर्क : युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। एक निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होगा।
सिंह  : कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे।
कन्या  : आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनें।
तुला  : अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नजरिये से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।
वृश्चिक  :  विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोडऩे में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खुलकर खरीददारी करने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। अपने मूल्यों, सिद्धांतों पर अमल करें। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।
धनु  : जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। अगर नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दु:खी होंगे। मिथुन राशि का व्यक्ति आपके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा।
मकर  : असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।
कुंभ  : अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं। मकर राशि का व्यक्ति जीवन में उम्मीद की किरण लेकर सामने आएगा।
मीन  : लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

*कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान!*

3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

ठाकुरगंज: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा

तंबूरा और गायन ने सुनील लोधी को दिया यह मकाम

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय मंच तक चमका नाम, डॉ. संतोष शुक्ल को मिला आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

 

 

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttar Pradesh

यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला मंचन, […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! पीलीभीत में 10 हजार से ज्यादा एंट्री में गड़बड़ी

Pilibhit Voter List: पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में 10 हजार से ज्यादा ऐसी एंट्री मिली हैं, जिनमें जरूरी फॉर्म-8 भरे बिना ऑनलाइन बदलाव किए गए। मामले में दो अधिकारियों और संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Crime News Uttar Pradesh

बाराबंकी: पांच बच्चों की मां और तीन बच्चों का पिता लापता, परिवार में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादीशुदा महिला और पुरुष के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों आठ अक्टूबर को अपने-अपने घरों से चले गए थे। दोनों के बीच कथित प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मामले से जुड़े आरोपों और दावों […]

Spread the love
Read More