वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

Lucknow

विजय श्रीवास्तव

Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत और मांगपत्र देने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

गड्ढों और जलभराव से परेशान हैं लोग

स्थानीय निवासियों ने कॉलोनी में प्रवेश के रास्ते और सामुदायिक केंद्र के पास पानी की टंकी के आसपास सड़क की खराब स्थिति को प्रमुख समस्या बताया। यहां सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जलभराव वाली जगह की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए, ताकि समस्या को संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया जा सके। निवासियों का आरोप है कि बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है और गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

ये भी पढें

PG में लौटने से भयभीत छात्र, DU ने कॉलेजों में बनाया अस्थायी ठिकाना

मुख्यमंत्री समेत जिम्मेदार अधिकारियों को भेजा मांगपत्र

स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र तैयार किया है। इसे क्षेत्रीय विधायक, नगर विकास विभाग, नगर आयुक्त, महापौर और संबंधित पार्षद समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजने की बात कही गई है। निवासियों का कहना है कि वे चाहते हैं कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं का वास्तविक हाल देखें और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाएं।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 11.53.10 AM (1)

विधायक को मौके पर बुलाने की मांग

स्थानीय लोग क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह को भी कॉलोनी में बुलाकर समस्याओं से रूबरू कराना चाहते हैं। उनका कहना है कि कागजी शिकायतों के बजाय यदि जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर जलभराव, टूटी सड़क और अन्य समस्याओं को देखेंगे तो स्थिति की गंभीरता बेहतर तरीके से समझी जा सकेगी।

ये भी पढें

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

पहले भी भेजे जा चुके हैं शिकायत पत्र

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इससे पहले भी कॉलोनी के कई वरिष्ठ नागरिकों और जागरूक लोगों ने अलग-अलग स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए शासन और संबंधित विभागों को पत्र भेजे थे। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।

पार्षद ने प्रतिनिधियों को भेजा

जलभराव वाली जगह से स्थानीय पार्षद से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बाहर होने की जानकारी दी। इसके बाद उनकी ओर से प्रतिनिधि और सफाई सुपरवाइजर को मौके पर भेजा गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मांगपत्र लिया और उसे पार्षद तक पहुंचाने की बात कही।

 

रविवार समस्याओं के आवेदन मागपत्र को स्थानीय समाचार पत्र प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने को कहा गया । बताया जाता है इसके पहले कालोनी के वरिष्ठ जागरूक लोग अरविंद शुक्ला, संजीव यादव, आशीष तिवारी, विजय श्रीवास्तव,विनोद गुप्ता आदि लोगों ने अपने अपने स्तर से समस्या निराकरण माग पत्र शासन व जिम्मेदारों को भेजा गया था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। को उक्त समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाने वाले लोगों मे मुख्य रूप से विनोद गुप्ता रिटायर्ड आर्मी मो०9695506666 अरविंद शुक्ला वरिष्ठ सीनियर सिटिजन 8874775770,आरके कुशवाहा रि०प्रधानाचर्य, विजय श्रीवास्तव 8009115123, संजीव यादव 7355149845,सत्यनाम पटेल, संजू सिंह, राजबहादुर सिंह, रामबाबू केसरी, विकास कनोजिया, ज्ञान सिंह,आशीष तिवारी 9839198229, मोहित श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह,सोनू जैसवाल, अरविंद पाल, महेंद्र पाल आदि रहे।
सडक पर जलभराव वाली जगह से इब्राहिम पुर दित्तीय पार्षद मुस्कान भारती को फोन करने पर खुद बाहर होने की बात कहकर अपने नुमाइंदे राम सुमिरन गुड्डू व नितिन यादव सफाई सुपरवाइजर को भेजा जो कालोनी में आकर मांगपत्र लेकर पार्षद को देने को कहकर चले गये ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय मंच तक चमका नाम, डॉ. संतोष शुक्ल को मिला आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान

UP -112 के सिपाहियों को बड़ी राहत, 12 घंटे की जगह अब 8 घंटे की ड्यूटी

 

 

 

New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

PG में लौटने से भयभीत छात्र, DU ने कॉलेजों में बनाया अस्थायी ठिकाना

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में रहने वाले छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद कई छात्र अपने पीजी में वापस जाने से बच रहे हैं। ऐसे छात्रों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने साउथ कैंपस के […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय मंच तक चमका नाम, डॉ. संतोष शुक्ल को मिला आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान

डॉ. संतोष शुक्ल को मिला प्रतिष्ठित ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’ Pratapgarh : की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेधा और ज्ञान-परंपरा का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया है। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में वर्षों से निरंतर सक्रिय रहकर उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतापगढ़ निवासी डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित ‘आचार्य […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ

Today’s Horoscope मेष : आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ  : आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने […]

Read More