नेपाल त्रासदीः सुरंगों में रेस्क्यू और DNA पहचान में जुटे भारतीय विशेषज्ञ

Kathmandu

शाश्वत तिवारी

Kathmandu: विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे नेपाल में राहत और बचाव कार्यों के लिए भारत सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर चलते हुए भारत ने केवल आवश्यक सामग्री ही नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर बेहद जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए दो विशेष तकनीकी दल भी नेपाल भेजे हैं। प्रभावित इलाकों में हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत की अत्याधुनिक टनल रेस्क्यू टीम (सुरंग बचाव दल) विशेष उपकरणों के साथ काठमांडू पहुंच चुकी है। इसके साथ ही, भीषण आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की वैज्ञानिक शिनाख्त के लिए भारत से 19 सदस्यीय विशेष फोरेंसिक टीम भी नेपाल भेजी गई है, जो मृतकों की सटीक पहचान सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर DNA सैंपल एकत्र करने और तकनीकी विश्लेषण का कार्य कर रही है।

ये भी पढें

नेपाल की सुरंग में लापता 93 मजदूरों का नहीं मिला सुराग, थर्मल ड्रोन ने भी नहीं दिया कोई संकेत

 

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा भारत की टनल रेस्क्यू टीम ने आज चिलिमे और लांगटांग इलाके में हाइड्रोपावर टनल साइटों पर खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए नेपाली सेना की टीम के साथ मिलकर काम किया। यह टीम नेपाली सेना के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान जारी रखेगी। सुरंगों में आधुनिक सेंसर व कटर की मदद से रास्ता बनाने में जुटे भारतीय इंजीनियरों और विशेषज्ञों का यह प्रयास इस समय नेपाल के लिए जीवन रक्षक साबित हो रहा है।

WhatsApp Image 2026 08 31 at 5.53.52 PM

वहीं, 19 सदस्यीय फोरेंसिक टीम आपदा में मारे गए अज्ञात शवों की तत्काल पहचान की बड़ी चुनौती को हल करने में नेपाल प्रशासन को पूरी तकनीकी सहायता दे रही है।

ये भी पढें

कार्तिक आर्यन की ‘Captain India’ पर बड़ा ऐलान,स्वतंत्रता दिवस 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

 

विशेषज्ञ टीमों के साथ-साथ भारत की ओर से आवश्यक मानवीय सहायता (HADR) पहुंचाने का चौतरफा अभियान भी लगातार जारी है। भारतीय वायुसेना के विशेष सैन्य परिवहन विमानों के जरिए अब तक 68.5 टन से अधिक आवश्यक राहत सामग्री और जीवन रक्षक दवाओं की चार बड़ी खेप काठमांडू भेजी जा चुकी हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि 11 टन आवश्यक सामग्री की चौथी खेप सौंप दी गई है, जिसमें कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट जैसी राहत सामग्री शामिल है।
इस बीच भारत सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के काम में भी पूरी मुस्तैदी से जुटी है।

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रसुवा जिले के गंभीर रूप से प्रभावित चिलिमे गांव से नेपाली सेना द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 3 भारतीय नागरिकों और उनके एक नेपाली सहयोगी से मुलाकात की। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीय मिशन के त्वरित प्रयासों से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों के एक बड़े दल को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाला गया था, जो संकट के समय अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय विदेश मंत्रालय की सर्वोच्च प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कार्तिक आर्यन की ‘Captain India’ पर बड़ा ऐलान,स्वतंत्रता दिवस 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

चार दिन जमकर बरसेंगे बादल, लखनऊ-अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा बताने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, याचिका पर सुनवाई से इनकार

 

 

 

Spread the love

One thought on “नेपाल त्रासदीः सुरंगों में रेस्क्यू और DNA पहचान में जुटे भारतीय विशेषज्ञ”

Comments are closed.

International Uttar Pradesh

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

 आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन  होम ब्रॉडबैंड बेस करीब 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य  चुनिंदा विदेशी बाजारों में अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक को मॉनेटाइज करने की तैयारी Mumbai, 15 October 2026 : भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। वृषभ : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि […]

Spread the love
Read More