चार दिन जमकर बरसेंगे बादल, लखनऊ-अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), लखनऊ के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 अगस्त से चार सितंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है।

31 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर और रायबरेली में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसकेअलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, जौनपुर और अमेठी में भी भारी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है

ये भी पढें

पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा बताने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, याचिका पर सुनवाई से इनकार

लखनऊ-अयोध्या समेत इन जिलों में भी अलर्ट

एक सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, रायबरेली और अमेठी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी यूपी के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

दो से चार सितंबर तक भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक 2 सितंबर को बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद तीन और चार सितंबर को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढें

बास्केटबॉल में गयाजी का दबदबा, बेटियां बनीं बिहार चैंपियन तो बेटों ने जीता कांस्य पदक

कई इलाकों में पहले ही हो चुकी है जोरदार बारिश

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कोरांव में सबसे ज्यादा 132 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चित्रकूट के राजापुर में 67 और कर्वी में 66 मिलीमीटर बारिश हुई। अंबेडकर नगर के अकबरपुर में 63.4, प्रतापगढ़ के पट्टी में 63 और सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में सबसे अधिक 149.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज होने की जानकारी है। रामपुर में 32.5 और बिजनौर के नजीबाबाद में 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वज्रपात और जलभराव को लेकर सावधानी जरूरी

भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर फिसलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। नदियों, नालों और जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से जलमग्न सड़कों, उफनते नालों और पुलों से दूर रहने की अपील की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बास्केटबॉल में गयाजी का दबदबा, बेटियां बनीं बिहार चैंपियन तो बेटों ने जीता कांस्य पदक

सेंसेक्स 77 हजार के नीचे बंद, निफ्टी भी फिसला; जानिए बाजार गिरने की पाँच बड़ी वजहें

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, तीन की मौत और 20 से ज्यादा घायल

 

 

 

Spread the love

One thought on “चार दिन जमकर बरसेंगे बादल, लखनऊ-अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट”

Comments are closed.

International Uttar Pradesh

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

 आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन  होम ब्रॉडबैंड बेस करीब 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य  चुनिंदा विदेशी बाजारों में अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक को मॉनेटाइज करने की तैयारी Mumbai, 15 October 2026 : भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। वृषभ : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि […]

Spread the love
Read More