सेंसेक्स 77 हजार के नीचे बंद, निफ्टी भी फिसला; जानिए बाजार गिरने की पाँच बड़ी वजहें

Stock Market

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को कमजोर शुरुआत के बाद गिरावट के साथ कारोबार खत्म किया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू बाजार पर वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 307.24 अंक यानी 0.40 प्रतिशत टूटकर 76,957.27 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,080.40 अंक पर पहुंच गया।

BCI पर सोमवार को कुल 4,680 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,855 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,571 शेयरों में गिरावट रही। 254 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। बाजार में बढ़ी अनिश्चितता का असर इंडिया VIX पर भी नजर आया। इंडिया VIX 3.65 प्रतिशत बढ़कर 11.07 के स्तर पर पहुंच गया।

मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

बड़े शेयरों में दबाव के बावजूद मिडकैप सेगमेंट ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,224.75 पर बंद हुआ। इसके विपरीत निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 19,931.65 पर बंद हुआ।

ये भी पढें

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, तीन की मौत और 20 से ज्यादा घायल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से नौ शेयर बढ़त में रहे, जबकि 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सन फार्मा, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, SBI, बजाज फिनसर्व, TCS और BEL में तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स, ITC, भारती एयरटेल, HDFC बैंक, इंफोसिस और कोटक बैंक समेत कई प्रमुख शेयरों पर दबाव रहा।

बाजार गिरने के पीछे ये पाँच बड़े कारण

 कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय बाजार की चिंता बढ़ाई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.33 प्रतिशत बढ़कर 90.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। महंगे तेल से भारत के आयात बिल और महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका रहती है।

अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर चिंता

निवेशकों के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ब्याज दरों में बदलाव की आशंका से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती देखने को मिली, जिसका असर उभरते बाजारों पर पड़ सकता है।

ये भी पढें

मानकनगर: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

 रुपये पर दबाव

तेल की महंगाई और वैश्विक तनाव के बीच भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ। रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 95.56 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। कमजोर रुपया विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार की लागत और जोखिम को प्रभावित कर सकता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया। शुक्रवार को FII ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 5,039.80 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। विदेशी पूंजी के लगातार बाहर निकलने से प्रमुख इंडेक्स पर दबाव बढ़ सकता है।

कमजोर वैश्विक संकेत

एशियाई बाजारों में भी सोमवार को कमजोरी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान में रहे। इससे घरेलू निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मानकनगर: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

बेकाबू अपराध: महिगवां में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला

भाई की गुहार पर CM योगी का तुरंत एक्शन, लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ बहन का इलाज

 

 

Spread the love

One thought on “सेंसेक्स 77 हजार के नीचे बंद, निफ्टी भी फिसला; जानिए बाजार गिरने की पाँच बड़ी वजहें”

Comments are closed.

Business

IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

रंजन कुमार सिंह New Delhi: केंद्र सरकार के विनिवेश अभियान के तहत IDBI बैंक की हिस्सेदारी बेचने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया को लेकर सरकार की रणनीति, सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका और आम जनता के पैसे से खड़ी हुई संस्थाओं के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Business homeslider Uttar Pradesh

गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

मुख्यमंत्री ने आमजन को दी बड़ी राहत, पाँच किग्रा. की रिफाइंड चीनी 250 रुपये में होगी उपलब्ध प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से सायं पाँच बजे तक संस्थान के विक्रय केंद्र से खरीदी जा सकेगी चीनी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, दर 11.39% पर पहुंची

New Delhi: देश में थोक महंगाई ने सितंबर 2026 में तेज उछाल दर्ज किया है। विनिर्मित उत्पादों, ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई। वर्ष 2022-23 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गई नई सीरीज में यह पहली […]

Spread the love
Read More