पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, तीन की मौत और 20 से ज्यादा घायल

Kaushambi

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में मनौरी के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री के आसपास करीब 50 मीटर के दायरे में स्थित कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे करीब 25 मजदूर

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। सुबह के समय फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट के बाद पटाखों में आग लग गई और काफी देर तक धमाकों की आवाज आती रही। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में सुनाई देने की बात सामने आई है। विस्फोट के बाद आसमान में धुएं का ऊंचा गुबार दिखाई दिया और आसपास का पूरा इलाका धुएं से भर गया।

ये भी पढें

मानकनगर: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

दो बच्चों समेत तीन की मौत की सूचना

हादसे में 13 वर्षीय प्रवीण और पांच वर्षीय प्रियांशी समेत तीन लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही मृतकों और घायलों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी। फैक्ट्री के मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबा हटाने तथा संभावित रूप से फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ घटनास्थल को सुरक्षित बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

घायलों को चारपाई पर लेकर अस्पताल पहुंचे लोग

धमाके के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में पुलिस और प्रशासन का सहयोग किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को कई जगहों पर चारपाई की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। चार घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्य की निगरानी की।

ये भी पढें

भाई की गुहार पर CM योगी का तुरंत एक्शन, लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ बहन का इलाज

आसपास के मकानों को भी पहुंचा नुकसान

विस्फोट का असर केवल फैक्ट्री तक सीमित नहीं रहा। तेज धमाके के कारण आसपास के करीब पांच से सात मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। घटनास्थल प्रयागराज-कौशांबी सीमा के नजदीक बताया जा रहा है। मनौरी एयरफोर्स स्टेशन भी घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है।

CM योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भाई की गुहार पर CM योगी का तुरंत एक्शन, लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ बहन का इलाज

बेकाबू अपराध: महिगवां में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले दो इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर

 

 

 

Spread the love

One thought on “पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, तीन की मौत और 20 से ज्यादा घायल”

Comments are closed.

International Uttar Pradesh

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

 आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन  होम ब्रॉडबैंड बेस करीब 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य  चुनिंदा विदेशी बाजारों में अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक को मॉनेटाइज करने की तैयारी Mumbai, 15 October 2026 : भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। वृषभ : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि […]

Spread the love
Read More