
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को उनकी संवेदनशीलता और मानवीय पहल का एक और उदाहरण देखने को मिला। अयोध्या से आए एक भाई ने अपनी गंभीर रूप से बीमार बहन के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मदद की अपील की। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने बिना देरी किए मरीज को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़िता को मुख्यमंत्री आवास से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।
बहन के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
जनता दर्शन में अयोध्या निवासी श्याम सोनकर अपनी बहन बबिता के साथ पहुंचे थे। श्याम ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब है और उनका अयोध्या में इलाज चल रहा था। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेहतर इलाज का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
ये भी पढें
श्याम की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बबिता को एंबुलेंस से गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू कर दिया गया।
आर्थिक मदद का भी मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिजनों को भरोसा दिलाया कि इलाज में आर्थिक समस्या आड़े नहीं आएगी। उन्होंने जल्द से जल्द आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि धन की कमी के कारण किसी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकना चाहिए।

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे अन्य लोगों की समस्याएं भी मुख्यमंत्री ने सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज से जुड़े एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
बहन के अस्पताल पहुंचते ही भाई ने जताया आभार
बबिता के अस्पताल में भर्ती होने और उपचार शुरू होने के बाद उनके भाई श्याम सोनकर ने राहत की सांस ली। इलाज की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से फोन पर संपर्क कर अपनी बहन को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और इलाज शुरू कराने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनकी आंखों में भावुकता साफ नजर आई।
ये भी पढें
शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले दो इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर
बच्ची से संवाद ने माहौल में भर दी मुस्कान
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति स्नेह भी देखने को मिला। एक बच्ची अपनी मां के साथ अपनी समस्या लेकर पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने पहले उसकी मां की बात सुनी और फिर बच्ची से बातचीत करने लगे। उन्होंने बच्ची को दुलारा और उसके लिए चॉकलेट मंगवाई।
मुख्यमंत्री को अपने सामने चॉकलेट का रैपर खोलते देख बच्ची के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस मासूम संवाद ने जनता दर्शन में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कुछ पल के लिए अपनी परेशानियों के बीच बैठे लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान दिखाई दी। मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के इस सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना की।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले दो इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर
नेपाल में बाढ़ का कहर जारी, 900 पार हुआ मौत का आंकड़ा; हजारों की तलाश जारी
फरेंदा कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने भरी हुंकार


2 thoughts on “भाई की गुहार पर CM योगी का तुरंत एक्शन, लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ बहन का इलाज”
Comments are closed.