
mirzapur the movie : ‘मिर्जापुर’ की दुनिया अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म के सितारे अली फजल और दिव्येंदु रिलीज से पहले एक खास दावत के जरिए जश्न मनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अली फजल और दिव्येंदु 27 अगस्त की शाम मुंबई के बांद्रा में एक प्राइवेट डिनर होस्ट कर रहे हैं। इस खास गेट-टुगेदर में दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी से जुड़े कलाकार शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह पार्टी ग्लैमरस इवेंट से ज्यादा एक इंटिमेट और फैमिली गेट-टुगेदर होगी, जहां सितारे साथ बैठकर अच्छा वक्त बिताएंगे और फिल्म की रिलीज का जश्न मनाएंगे।
ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ सकते हैं अली-दिव्येंदु
इस दावत की एक और खास बात दोनों कलाकारों का लुक होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अली फजल और दिव्येंदु ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ सकते हैं। ऐसे में फैंस की नजर इस खास शाम की तस्वीरों और वीडियो पर भी रहेगी।
बड़े पर्दे पर लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का पहला सिनेमाई रूपांतरण है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे। दिव्येंदु की वापसी खास तौर पर चर्चा में है, क्योंकि वह एक बार फिर मुन्ना त्रिपाठी यानी मुन्ना भैया के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के एक अनकहे अध्याय को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।
चार सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज
‘मिर्जापुर: द मूवी’ चार सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में रिलीज से ठीक पहले अली फजल और दिव्येंदु की यह खास दावत ‘मिर्जापुर’ परिवार के लिए यादगार शाम बनने वाली है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सिर्फ तीन घंटे 51 मिनट का शुभ मुहूर्त
BBD: रक्षा बंधन से पहले उठ गई भाई की अर्थी
कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक लौटे पुराने चेहरे, नए सितारों की भी एंट्री
बाढ़ से घिरे नेपाल को भारत की मदद, जयशंकर ने की समीक्षा


One thought on “‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले अली-दिव्येंदु की दावत”
Comments are closed.