बिहार में बनेगी पहली महिला यूनिवर्सिटी, छात्राओं से कुलपति तक होंगी महिलाएं

Patna

Patna: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य में महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने का ऐलान किया। इस विश्वविद्यालय की खासियत यह होगी कि यहां केवल छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा और शिक्षकों से लेकर अन्य कर्मचारियों तक सभी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। विश्वविद्यालय की कुलपति भी महिला होंगी।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को पटना के बापू सभागार में ‘समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान’ की शुरुआत के दौरान यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने महिला रोजगार योजना के तहत पांच लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में करीब छह सौकरोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की।

ये भी पढें

मां ने घर के काम से रखा दूर, 14 घंटे पढ़कर बेटी बनीं डिप्टी कलेक्टर

2030 तक जीविका दीदियों पर खर्च होंगे 20 हजार करोड़

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार वर्ष 2030 तक जीविका दीदियों के विकास और सशक्तीकरण पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार का फोकस महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर है। महिला रोजगार योजना के तहत पांच लाख महिलाओं को योजना की पहली और दूसरी किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

एक दिन पहले शुरू हुईं तीन योजनाएं

महिलाओं और बेटियों को केंद्र में रखकर बिहार सरकार ने इससे एक दिन पहले भी तीन योजनाओं की शुरुआत की थी। इनमें बेटी स्टार्टअप चैलेंज, बालिका पीएचडी फेलोशिप और पुलिस दीदी योजना शामिल हैं। बेटी स्टार्टअप चैलेंज के तहत महिला उद्यमियों को अपने कारोबार और नए उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से 50 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना से करीब 2,100 महिला उद्यमियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढें

पाकिस्तान में बढ़ते हमलों के बीच खैबर पख्तूनख्वा में दो धमाके, दो लोगों की मौत

PhD करने वाली छात्राओं को हर महीने 10 हजार रुपये

बालिका PhD फेलोशिप योजना का उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इसके तहत PhD करने वाली छात्राओं को चार साल तक हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। सरकार के अनुसार करीब 1,000 छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

स्कूल-कॉलेज के पास तैनात होंगी ‘पुलिस दीदी’

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने पहल की है। पुलिस दीदी योजना के तहत स्कूल और कॉलेजों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने करीब चार हजार सात सौ दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर योजना की शुरुआत की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पाकिस्तान में बढ़ते हमलों के बीच खैबर पख्तूनख्वा में दो धमाके, दो लोगों की मौत

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! पैनक्रिएटिक कैंसर की नई दवा को FDA की मंजूरी

गंडक नदी का जलस्तर घटा, वाल्मीकि नगर बैराज से पानी का बहाव भी कम

 

 

Spread the love

2 thoughts on “बिहार में बनेगी पहली महिला यूनिवर्सिटी, छात्राओं से कुलपति तक होंगी महिलाएं”

Comments are closed.

Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने […]

Spread the love
Read More