ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: पैंतालीस लाख का अवैध गांजा बरामद

तस्कर गिरफ्तार, 81.3 किलो गांजा, एंबुलेंस, मोबाइल और नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : पुलिस महानिरीक्षक ANTF निर्देशन व CO ANTF की अगुवाई में पिछले कुछ दिनों से आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र से एंबुलेंस वाहन में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लादकर ले जा रहे एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को तस्कर के पास से 81 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा, एक एंबुलेंस, मोबाइल फोन व 1,100 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

ANTF यूनिट लखनऊ के उपनिरीक्षक सूरज सिंह के मुताबिक सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के बहदग्राम हथवानी के रास्ते होते हुए एक तस्कर एंबुलेंस वाहन में अवैध मादक पदार्थ लादकर कहीं सप्लाई करने जा रहा है।

 

इस सूचना पर ANTF के उपनिरीक्षक सूरज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस की मदद से घेरेबंदी कर मौके से वाहन सहित एक तस्कर को धरदबोचा।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी समीर सरकार पुत्र त्रिशंकु सरकार बताया।

उपनिरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध गांजा बंगाल निवासी उससे लेकर एंबुलेंस वाहन में लादकर उड़ीसा से लेकर यूपी के सुल्तानपुर ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि वहीं से आरोपी अलग-अलग जिलों में लोगों के हाथों सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

योगी की 60+ महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सौगात, 23 और फैसले भी

फैशन या तिरंगे का सम्मान? उर्वशी रौतेला के गाउन ने फिर छेड़ी पुरानी बहस

करा रहे थे IBPS परीक्षा में नकल, चार गिरफ्तार

मीठे ड्रिंक्स और चिप्स पर चेतावनी लेबल का मुद्दा गरमाया, फूड कंपनियों के विरोध से बढ़ी बहस

यूपी में चीनी संकट के दावों पर CM योगी का बड़ा बयान, बताया कितना है स्टॉक

पटना में BPSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन, CM आवास की ओर मार्च के दौरान बैरिकेड तोड़े

पंजाब में कांग्रेस की बस यात्रा की तैयारी, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या

भोला खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कनौसी की घटना, साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार, खोज में पुलिस की चार टीमें रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर क्षेत्र में तीन हत्या कर हत्यारों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 10 टन कद्दू के बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन कद्दू के बीजों की खेप बरामद की है। सोनौली सीमा क्षेत्र के श्यामकाट-जसवल के पास हुई इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया है। बरामद बीजों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये […]

Spread the love
Read More