गोरखपुर के लोगों को मिलेगा कल्याण मंडपम, 29 को योगी करेंगे लोकार्पण

Gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर के बशारतपुर में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार दो मंजिला कल्याण मंडपम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को लोकार्पण करेंगे। परिसर में बड़ा हॉल, छह कमरे, किचन, पार्किंग, लॉन समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य अल्प और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को किफायती दर पर आयोजन स्थल उपलब्ध कराना है।

Gorakhpur शहर के बशारतपुर में लोगों को मांगलिक और सामाजिक आयोजनों के लिए किफायती सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया कल्याण मंडपम अब तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को दोपहर बाद इसका लोकार्पण करेंगे। करीब 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ आकर्षक वास्तुकला का भी ध्यान रखा गया है।

दो मंजिला भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के मुताबिक, वार्ड नंबर 80 के राप्तीनगर क्षेत्र में 2,593 वर्गमीटर भूमि पर कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है। दो मंजिला इस भवन के भूतल पर करीब 225 लोगों की क्षमता वाला बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा यहां किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंजिंग रूम और महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।

ये भी पढें

गुड सोनभद्र पुलिस, बरामद किये 207 गुम मोबाइल

पहली मंजिल पर छह कमरे और हॉल

कल्याण मंडपम की पहली मंजिल पर एक हॉल के साथ अटैच्ड टॉयलेट और ड्रेसिंग रूम समेत छह कमरों की व्यवस्था की गई है। इससे विवाह समारोह और अन्य पारिवारिक आयोजनों में आने वाले लोगों को ठहरने और आयोजन संबंधी सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।

फव्वारे से लेकर पार्किंग तक की सुविधा

परिसर को आकर्षक बनाने के लिए मुख्य भवन के सामने फव्वारा बनाया गया है। आगंतुकों के वाहनों के लिए परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स से पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही परिसर में लॉन विकसित करने के साथ फूल-पौधे लगाए गए हैं, जिससे कल्याण मंडपम का वातावरण और बेहतर बनाया गया है।

ये भी पढें

गोवा चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दांव, E20 पेट्रोल पर पाँच दिन में रोक का ऐलान

कम आय वाले परिवारों को मिलेगा फायदा

कल्याण मंडपम का मुख्य उद्देश्य अल्प और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए मैरिज हाउस का किफायती विकल्प उपलब्ध कराना है। यहां शादी, तिलक, मुंडन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक समारोह आयोजित किए जा सकेंगे।

Gorakhpur में छह कल्याण मंडपम पहले से संचालित

बशारतपुर से पहले गोरखपुर महानगर में छह कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। इनमें खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र का टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम और जंगल बेनी माधव के कल्याण मंडपम शामिल हैं। बशारतपुर में नए कल्याण मंडपम के शुरू होने से स्थानीय लोगों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक एवं अपेक्षाकृत किफायती स्थान उपलब्ध होने की उम्मीद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अनोखे अंदाज में दिखी डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग, आलिया ने शेयर किया पोस्टर

गुड सोनभद्र पुलिस, बरामद किये 207 गुम मोबाइल

तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

 

 

 

Spread the love

Uttar Pradesh

DG कारागार पीसी मीना ने सेवा स्मृति’ स्मारिका का किया विमोचन

ए अहमद सौदागर Lucknow : कारागार सेवानिवृत्त पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी में महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने वार्षिक स्मारिका ‘सेवा स्मृति’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक SP सिंह पुंढीर ने मुख्य अतिथि पीसी मीना का सम्मान किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महामंत्री आरसी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

हाइब्रिड बीजों से सरसों की खेती को मिलेगी नई ताकत, जानें किसानों के अनुभव

हाइब्रिड बीजों से बढ़ सकती है सरसों की पैदावार, राजस्थान और हरियाणा के किसानों को मिल सकते हैं बेहतर नतीजे New Delhi : अक्टूबर 2026। सरसों की बुवाई का सीजन नजदीक आते ही किसानों के लिए बेहतर बीजों का चयन और वैज्ञानिक तरीके से खेती करना अहम हो गया है। फिक्की और सीसीएस एनआईएएम की […]

Spread the love
Read More