उम्र के अंतिम पड़ाव पर अपने हुए बेगाना

बेटे-बहू ने बुजुर्ग को ठुकराया तो इंस्पेक्टर गोसाईगंज बने सहारा, दिया सुरक्षा दिलाने का भरोसा

पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल तो बुजुर्ग के चेहरे खिले, दी पुलिस को दुआएं

ए अहमद सौदागर

Lucknow : उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके अगर अपराधियों के निशाने हैं तो अपने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। आलम यह है कि जिसने अंगुली पकड़कर चलना सिखाया उसे ही बोझ समझ कर किनारा कस लिया गया। इससे भी शर्मनाक स्थिति तो यह है कि कई आवारा अपने सेवानिवृत्त पिता की पेंशन तक छीनकर मौज-मस्ती में उड़ाने में नहीं चूक रहे हैं। वहीं कुछ पत्नी के इशारे पर बैठे को पिता से नहीं मिलने देते। जबकि उम्र के इस दौर में अकेलापन सालने लगता है और अवसाद से बचने के लिए के लिए सहारे की बेहद जरूरत होती है। लेकिन बुढ़ापे की लकड़ी समझकर पाला गया, उनकी करतूतें पूरे समाज का सिर झुका रही है। इतना ही नहीं कई मामलों में बुजुर्ग माता-पिता अपनी बेटियों तक के अत्याचार की शिकायत लेकर थाने की दहलीज पर आ चुके हैं।

ऐसा ही एक मामला गोसाईगंज में सोमवार को देखने को मिला यहां बेटे-बहू की प्रताड़ना से आजिज होकर एक बुजुर्ग फरियाद लेकर थाने की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी बुजुर्ग की दशा देख तुरंत उन्हें बैठाया।
इसकी भनक लगते ही इंस्पेक्टर गोसाईगंज बुजुर्ग व्यक्ति को अपने दफ्तर में बुलाया और उन्हें बाइज्जत कुर्सी पर बैठाकर सम्मान देते हुए उनकी फरियाद सुना तो बुजुर्ग की आंखें आंसुओं से भर आई। पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ सुना और तत्काल प्रभाव से सहायता देने का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर गोसाईगंज की टीम ने बुजुर्ग को जलपान कराया। पुलिस आनन-फानन में बेरहमी अख्तियार करने वाले बेटे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नसीहत दी कि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस ने उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। बुजुर्ग ने पुलिस की सराहना करते हुए दुआएं दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कन्नौज में सोना बरामदगी के मामले में ठूठीबारी कस्बे में कस्टम, पुलिस व एसएसबी की छापेमारी

गोमतीनगर: दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी मामले में कहां से आया अवैध असलहा?

अलीगढ़ में मायावती का मंदिर बनाने की तैयारी, अनुमति के लिए भेजा गया पत्र

‘मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी’, TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के कलाकारों ने खोले दिल के पन्ने

स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खर्च होंगे 12,500 करोड़

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Astrology Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री के नाम पर 7 करोड़ की ठगी

मुख्य आरोपी को ईओडब्ल्यू नें मुंबई से किया गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को ईओडब्ल्यू ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता पुनीत सिक्का निदेशक मैसर्स आईक्यू ने डॉक्यूमेंट्री के लिये 2 जनवरी 2025 को मैसर्स इंक पिक्चर्स और एमकोड वेंचर्स […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More