कन्नौज में सोना बरामदगी के मामले में ठूठीबारी कस्बे में कस्टम, पुलिस व एसएसबी की छापेमारी

16 करोड़ के सोने के साथ पकड़े गए कार चालक संदीप जायसवाल और कथित सूत्रधार रियाज के ठिकानों पर गहन जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य के 10.35 किलो सोने की ईंटें बरामद होने के मामले में जांच की आंच अब भारत-नेपाल सीमा के ठूठीबारी कस्बे तक पहुंच गई है। सोमवार को कस्टम विभाग ठूठीबारी, नौतनवा और निचलौल की संयुक्त टीमों ने स्थानीय पुलिस तथा एसएसबी के साथ कस्बे में कई स्थानों पर छापेमारी कर जांच-पड़ताल शुरू की।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने मामले में पकड़े गए कार चालक संदीप जायसवाल और कपड़ा व्यापारी रियाज से जुड़े प्रतिष्ठानों व संभावित ठिकानों को खंगाला।

बताया जा रहा है कि कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से टकराने के बाद कार की तलाशी में 10.35 किलो सोने की ईंटें बरामद हुई थीं। मामले में पकड़ा गया कार चालक संदीप जायसवाल ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

पूछताछ में उसके द्वारा ठूठीबारी में कपड़े की दुकान चलाने वाले रियाज का नाम लिए जाने के बाद जांच एजेंसियों की निगाह स्थानीय नेटवर्क पर टिक गई है।

जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, संदीप गोरखपुर पहुंचा था, जहां नेपाल के पाल्पा निवासी सरोज पंत ने उसे सोने की ईंटों से भरा बैग सौंपा था। इस खेप को दिल्ली के दरियागंज में कथित तौर पर कोड वर्ड के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। हालांकि पूरे नेटवर्क और सोने के स्रोत को लेकर एजेंसियां विस्तृत जांच कर रही हैं।

 

सिंडिकेट की स्थानीय कड़ियां खंगाल रहीं एजेंसियां

रियाज का नाम सामने आने के बाद कस्टम, एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। सोमवार को कई वाहनों से पहुंची टीमों ने संबंधित दुकानों और अन्य संभावित ठिकानों पर दस्तावेजों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की। कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय कथित तस्करों और बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है।

शराब तस्करी के बाद सोने की बरामदगी ने बढ़ाई चिंता

महराजगंज जिले की ठूठीबारी सीमा क्षेत्र पहले भी शराब समेत विभिन्न वस्तुओं की कथित तस्करी को लेकर चर्चा में रहा है। अब सोने की बड़ी खेप बरामद होने के बाद सीमा सुरक्षा और तस्करी नेटवर्क को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोने की खेप कहां से आई, इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं और सीमा क्षेत्र में इसके लिए किस स्तर पर नेटवर्क सक्रिय है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गोमतीनगर: दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी मामले में कहां से आया अवैध असलहा?

अलीगढ़ में मायावती का मंदिर बनाने की तैयारी, अनुमति के लिए भेजा गया पत्र

फिल्म मिर्जापुर की पुणे में धमाकेदार एंट्री, द मूवी टीम फैंस से करेगी खास बातें

भारत-चीन रिश्तों में नई गर्माहट? सात साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग

स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खर्च होंगे 12,500 करोड़

 

 

Spread the love

2 thoughts on “कन्नौज में सोना बरामदगी के मामले में ठूठीबारी कस्बे में कस्टम, पुलिस व एसएसबी की छापेमारी”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Astrology Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री के नाम पर 7 करोड़ की ठगी

मुख्य आरोपी को ईओडब्ल्यू नें मुंबई से किया गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को ईओडब्ल्यू ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता पुनीत सिक्का निदेशक मैसर्स आईक्यू ने डॉक्यूमेंट्री के लिये 2 जनवरी 2025 को मैसर्स इंक पिक्चर्स और एमकोड वेंचर्स […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More