भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को बना दिया भ्रष्ट: अखिलेश यादव

इस सरकार में चौतरफा बजट की बंदरबांट और चल रही लूट

Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार और लूट है। कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार टक्कर लगने के बाद जब कार सवार भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ा और तलाशी के दौरान गाड़ी से एक-एक किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए गए केवल 10 किलो के बिस्कुट। ये भाजपा सरकार की पुलिस की माया है, दस दिखाया, सोलह गटकाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब ध्यान ये रखना है कि कहीं पुलिस दिखाए गए बिस्कुटों को भी पीली धातु कहकर सरकारी हिसाब में दर्ज न कर ले और बाद में पीतल के बिस्कुट से बदलकर ये सारे सोने के बिस्कुट भी गटक न जाए। उन्होंने कहा कि नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली, यही है डबल इंजन के डबल गोरखधंधे का असली रास्ता।

ये भी पढें

UGC के विरोध को लेकर सवर्ण मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई एक मामला नहीं है। भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक हर जगह धांधलेबाजी, कमीशनखोरी, लूट चल रहा है। झूठे केस, झूठे आरोप और फर्जी एनकाउंटर करवाकर भाजपा सरकार ने पुलिस की छवि को पहले से ही बर्बाद कर दिया है। इसी तरह से अन्य विभागों और कार्यो में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। चार हजार करोड़ रूपया ऊपए से ज्यादा की लागत में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे में गड्ढे़ और सड़क टूटने के सारे रिकार्ड टूट गए। यही हाल भाजपा सरकार में बने अन्य एक्सप्रेस-वे और सड़कों का है। इस सरकार में चौतरफा बजट का बंदरबांट और लूट चल रही है। प्रयागराज में इस सरकार में कुंभ का मिलाकर कुल करीब एक लाख करोड़ का बजट गया होगा, लेकिन प्रयागराज का जो हाल है वह किसी से छिपा नहीं है। मोहल्ले-मोहल्ले जलभराव से लोग त्रस्त हो गए है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कब होगी निलंबित जेल अधीक्षकों की बहाली!

भरतनाट्यम नृत्यांगना स्नेहा के नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

UGC के विरोध को लेकर सवर्ण मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

स्कूल में संकट, डिग्री में दम नहीं, रोजगार में रास्ता नहीं

गूगल गुरु हो गए, घर-मोहल्ले के बुजुर्गों के अनुभव से परहेज

मोहनलालगंज: ATM मशीन तोड़कर लूटपाट करने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

भाजपा और मुख्यमंत्री PDA से घबराए: अखिलेश यादव

 

Spread the love

2 thoughts on “भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को बना दिया भ्रष्ट: अखिलेश यादव

Comments are closed.

Uttar Pradesh

कब होगी निलंबित जेल अधीक्षकों की बहाली!

विभाग की फाइलों में कैद हुआ बहाली का शासनादेश औपचारिकता पूरी होने के बाद भी शासन ने नहीं किया बहाली का आदेश Lucknow : न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपईया… यह कहावत प्रदेश कारागार विभाग के आला अफसरों पर एकदम फिट बैठती है। यही वजह है कि इस विभाग में शासनादेश का भी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भरतनाट्यम नृत्यांगना स्नेहा के नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

म्यूजिकल ग्रुप की ‘सुरों की शाम’ संध्या में मशहूर गायको को दी गई श्रद्धांजलि Lucknow :  प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना स्नेहा रस्तोगी के नृत्य प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीत समूह रविराज म्यूजिकल ग्रुप ऑफ इंडिया के सुरों की शाम कार्यक्रम में धूम मचा दी। स्नेहा का नृत्य देख दर्शक भावविभोर हो गए। दर्शकों ने नृत्यांगना […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UGC के विरोध को लेकर सवर्ण मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले जाया गया गिरफ्तारी देने वालों में संदीप सिंह, दुर्गेश पांडेय, अभिनव त्रिपाठी शामिल Lucknow : UGC समानता संबंधी विनियम के विरोध में रविवार को सवर्ण मोर्चा संगठन से जुड़े सामान्य वर्ग के लोगों ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया । सवर्ण मोर्चा संगठन के बैनर तले इकट्ठा हुए […]

Spread the love
Read More