
म्यूजिकल ग्रुप की ‘सुरों की शाम’ संध्या में मशहूर गायको को दी गई श्रद्धांजलि
Lucknow : प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना स्नेहा रस्तोगी के नृत्य प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीत समूह रविराज म्यूजिकल ग्रुप ऑफ इंडिया के सुरों की शाम कार्यक्रम में धूम मचा दी। स्नेहा का नृत्य देख दर्शक भावविभोर हो गए। दर्शकों ने नृत्यांगना का तालियां बजाकर मनोबल बढ़ाया। इस प्रस्तुति की लोग जमकर सराहना करते नजर आए।
कार्यक्रम के आयोजक राजीव अग्रवाल और राजेंद्र नाथ ने बताया कि यह कार्यक्रम बालीवुड के उन महान विभूतियों को एक श्रद्धांजलि थी जिन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है और ऐसी कर्णप्रिय धुनें दी हैं जो आज भी दिलों में गूंजती है। सुप्रसिद्ध गायक मुकेश को श्रद्धांजलि के रूप राजीव ने मशहूर गीत मै पल दोबोसल का शायर हूं…मो रफी की यादों को ताजा करते हुए गीत गुलाबी आंखे…और बदन पर सितारे पेश किया। रमन श्रीवास्तव ने किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत चाहिए थोड़ा प्यार…प्रस्तुत किया।
रेडियो कलाकार अनीता सिंह और कविता ने लता मंगेशकर और आशा भोंसले के गीत पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
UGC के विरोध को लेकर सवर्ण मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
गूगल गुरु हो गए, घर-मोहल्ले के बुजुर्गों के अनुभव से परहेज
UGC के विरोध को लेकर सवर्ण मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
61 की उम्र में आमिर खान बनेंगे 25 साल के युवक, ‘ललकारा’ के लिए शुरू की तैयारी
मोहनलालगंज: ATM मशीन तोड़कर लूटपाट करने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
संभल में विदाई के दौरान भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, मंच पर छलके आंसू; DM ने संभाला

