गुडंबा: ई-रिक्शा में सवारी बनकर चेन लूटने वाली महिला गिरफ्तार, नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया

गुडंबा लूटी गई दो सोने की चेन बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: ई-रिक्शा में बैठकर अन्य महिला सवारियों का ध्यान भटकाकर गले से चेन लूटने वाली एक महिला लुटेरन को इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग लड़की को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस को इनके पास दो सोने की चेन बरामद हुई है।

ये भी पढें 

भाजपा और मुख्यमंत्री PDA से घबराए: अखिलेश यादव

इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक विवेक सिंह की पत्नी अंजू यादव ई-रिक्शा में बैठकर कहीं जा रहीं थीं कि इसी दौरान ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने उनके गले से चेन लूट कर भाग निकलीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अंजू यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ महिलाओं का गिरोह गुरुनानक लॉन के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से दो महिलाओं को धरदबोचा।

ये भी पढें 

रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा की सौगात

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई आरोपी महिला ने पूछताछ में अपना नाम गोरखपुर जिले के सीकरी गंज थाना क्षेत्र स्थित एक डंगा गांव निवासी 27 वर्षीय सुधा पत्नी विशाल बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी महिला सुधा एक नाबालिग लड़की के साथ मिलकर घटना को अंजाम देकर भाग निकलती थी। पुलिस नाबालिग लड़की को पुलिस संरक्षण में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

भाजपा और मुख्यमंत्री PDA से घबराए: अखिलेश यादव

रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा की सौगात

करिश्मा कपूर के स्टाइल की कायल थीं कंगना रनौत, पोस्ट में किया खुलासा

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश के आसार कम, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

हजारों घंटे आसमान में उड़ने का असर? एयरक्रू में कैंसर के जोखिम पर बड़ा खुलासा

हजारों घंटे आसमान में उड़ने का असर? एयरक्रू में कैंसर के जोखिम पर बड़ा खुलासा

 

Spread the love

One thought on “गुडंबा: ई-रिक्शा में सवारी बनकर चेन लूटने वाली महिला गिरफ्तार, नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More