मोहनलालगंज: ATM मशीन तोड़कर लूटपाट करने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

ATM के पुर्जे उपकरण बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने इंडियन वन के ATM मशीन को तोड़कर लूटपाट करने का प्रयास करने वाले गिरोह का खुलासा कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।

21 अगस्त 2026 को कार सवार बदमाशों ने इंडियन वन के ATM मशीन को तोड़कर लूटपाट करने की कोशिश की, लेकिन किसी के आने की आहट मिलते ही ATM मशीन के पुर्जे/उपकरण लेकर भाग निकले थे।

पुलिस को पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक ATM कीपैड, एक पावर आन आफ कवर, एक ट्रे लाक, पेचकस सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

सनद रहे कि 21 अगस्त 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित इंडियन वन के ATM मशीन को तोड़कर दिया था। इस संबंध में इंडिया वन ATM का फ्रेंचाइजी पार्टनर राहुल गुप्ता निवासी आलमबाग ने थाने पर लिखित तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ATM मशीन के साथ छेड़छाड़ और तोड़ कर नकदी लूटने की घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे CCTV फुटेज खंगाला।

बदमाशों की तलाश में डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक पुलिस की तीन टीमें लगाई और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने शनिवार को CCTV फुटेज की मदद से एक आरोपी को धरदबोचा। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित पान दरीबा कस्बा निवासी 20 वर्षीय अभिषेक जायसवाल पुत्र विष्णु जायसवाल बताया।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे गाड़ी खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी लालच में अपने साथी विशाल के साथ मिलकर ATM मशीन को चिन्हित कर उसे तोड़कर उसमें से रकम निकालने की कोशिश कर रहे थे कि इसी दौरान कुछ लोगों के आने की आहट मिलते ही ATM मशीन के पुर्जे उपकरण तोड़कर फर्जी नंबर वाली कार में रखकर भाग निकलने की बात स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

डायबिटीज और मोटापे ने बढ़ाई टेंशन, भारत में बढ़े हाई ब्लड शुगर के मामले

61 की उम्र में आमिर खान बनेंगे 25 साल के युवक, ‘ललकारा’ के लिए शुरू की तैयारी

संभल में विदाई के दौरान भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, मंच पर छलके आंसू; DM ने संभाला

पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, रावलपिंडी में छह महीने के लिए सेना तैनात

चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, ₹70 किलो तक पहुंचा भाव; खड़गे ने उठाए सवाल

 

 

Spread the love

One thought on “मोहनलालगंज: ATM मशीन तोड़कर लूटपाट करने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More