मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास

Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।

स्टार्क ने बांग्लादेश की पहली पारी में छह विकेट झटके और पूरी टीम को महज 64 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट कर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पहली गेंद पर चौथी बार झटका विकेट

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा चौथी बार किया है। इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास में मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने इससे पहले दिमुथ करुणारत्ने, रोरी बर्न्स और यशस्वी जायसवाल को भी टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट किया था।

ये भी पढें

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

अब शादमान इस्लाम का विकेट उनके रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इससे पहले वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिंस तीन बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर इस रिकॉर्ड के संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे। स्टार्क ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट

  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – चार बार
  • पेड्रो कॉलिंस (वेस्टइंडीज) – तीन बार
  • जेफ्री अर्नोल्ड (इंग्लैंड) – दो बार
  • रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) – दो बार
  • कपिल देव (भारत) – दो बार
  • सुरंगा लकमल (श्रीलंका) –दो बार

पहले ओवर में भी स्टार्क ने बनाया रिकॉर्ड

शादमान इस्लाम को पहली गेंद पर आउट करने के साथ ही स्टार्क ने टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया। एंडरसन ने टेस्ट मैच के पहले ओवर में कुल आठ विकेट हासिल किए थे, जबकि स्टार्क अब इस मामले में नौ विकेट के साथ सबसे आगे निकल गए हैं।

पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने में हेडली आगे

हालांकि, टेस्ट पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने के मामले में मिचेल स्टार्क अभी न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली से पीछे हैं। स्टार्क ने अब तक टेस्ट पारी की पहली गेंद पर पांच बार विकेट हासिल किया है, जबकि हेडली के नाम छह बार यह उपलब्धि दर्ज है।

मैके टेस्ट में स्टार्क का प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि नई गेंद के साथ वह दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में क्यों गिने जाते हैं। बांग्लादेश की पूरी टीम को 64 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

फोन की मांग को लेकर विवाद, पहाड़ी से गिरने के बाद परिवार के तीन सदस्यों की मौत

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

बारिश में अदरक को सड़ने से बचाएं, इस आसान ट्रिक से करें महीनों तक स्टोर

पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, रावलपिंडी में छह महीने के लिए सेना तैनात

मायावती के वार पर अखिलेश का पलटवार, बोले- सपा गठबंधन नहीं तोड़ती

 

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More