वाराणसी NEET छात्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

पैर बांधे, गला रेता और सिर पर किया वार…

NEET student murder case: वाराणसी में MSC की पढ़ाई के साथ NEET की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने वारदात की गंभीरता को सामने ला दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की मौत गला रेतने से हुई। उसके सिर पर भारी वस्तु से चोट पहुंचाई गई थी और उसके पैर भी बंधे हुए मिले थे।

वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान संभावित यौन उत्पीड़न की जांच के लिए नमूने फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मामले में पुलिस ने हत्या की जांच तेज कर दी है। फरार मुख्य आरोपी विवेक चौबे की तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं, करीब 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शादी तय होने के बाद बढ़ा विवाद

परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवेक चौबे लंबे समय से छात्रा को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि उसने छात्रा की तस्वीर को एडिट कर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। परिवार ने छात्रा का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था और आगामी 22 फरवरी को उसकी शादी होनी थी।

परिजनों के मुताबिक, इसी बात से आरोपी नाराज था। आरोप है कि 18 अगस्त को विवेक ने छात्रा को NEET की तैयारी में मदद करने का भरोसा देकर अपने किराए के कमरे पर बुलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

बाथरूम में मिली थी छात्रा की लाश

जब छात्रा के परिवार को अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बच्छाव स्थित किराए के कमरे का पता लगाया। कमरे को खोलने पर छात्रा का शव बाथरूम में मिला। पुलिस के मुताबिक, उसके गले पर गंभीर चोट थी और पैर बंधे हुए थे। घटना वाली जगह के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगा CCTV कैमरा भी खराब मिला।

ये भी पढें

मेरठ: मर्यादा लांघने वाले पुलिसकर्मियों पर आखिरकार गिरी गाज, पहुंचे लाइन

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कैमरे के खराब होने का घटना से कोई संबंध था या नहीं। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी कब्जे में लिया है। डिजिटल साक्ष्यों के जरिए आरोपी और मृतका के बीच हुई बातचीत तथा घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश

मुख्य आरोपी विवेक चौबे घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें चुनार, नियारडीह, चोलापुर समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संभावित मददगारों और घटना से जुड़े लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

ADCP गोमती नीतू काद्यान के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों को एकत्र कर मामले को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

राजनीतिक महत्वाकांक्षा और पारिवारिक विवाद की भी जांच

पुलिस जांच में आरोपी के पारिवारिक और सामाजिक विवादों से जुड़े पहलू भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि विवेक चौबे पिछले करीब तीन वर्षों से अपने मामा के घर रह रहा था और अपने गांव नियारडीह से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान परिवार में चाचा अनिल चौबे के साथ कथित रंजिश की बात भी सामने आई है। पुलिस अब इन सभी पहलुओं को हत्या के मामले से जोड़कर जांच कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मेरठ: मर्यादा लांघने वाले पुलिसकर्मियों पर आखिरकार गिरी गाज, पहुंचे लाइन

महंगाई की मार रसोई बेहाल, चीनी-प्याज-दाल और तेल के बढ़े दाम ने बढ़ाई चिंता

मेरठ में पुलिस पर गंभीर आरोप, मामले में आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

पाकिस्तान का नया सैन्य मॉडल लागू, असीम मुनीर के हाथों में तीनों सेनाओं की कमान

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें अपने शहर का भाव

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

‘साइकिल’ वाले सपने पर हंस पड़े बृजभूषण, बोले- ‘भक्क’

Gonda:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। इसी बीच पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक समर्थक उनसे कहता नजर आ रहा है कि उसने सपने में उनका चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ देखा। समर्थक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health homeslider

दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

New Delhi: भोजन की थाली आए और उसमें दाल न हो तो चित्त वैसे ही खिन्न हो जाता है। संयोगवश अगर आप दाल प्रेमी हैं तब तो थाली में दाल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग नहीं जानते कि कौन सी दाल कितनी पौष्टिक है, कहीं लोग अरहर की दाल को पसंद करते […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रिफॉर्म के नाम से ही चिढती है कांग्रेस, दौड़ पड़ती है तख्ती लेकर

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप दी है। आकाश आनंद की पार्टी में यह चौथी वापसी है। उन्हें बार-बार संगठन से बाहर किए जाने और फिर जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर मायावती ने अब […]

Spread the love
Read More