
जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की दी थी धमकी
ए अहमद सौदागर
Minor raped in Gudamba: गुडंबा थाना क्षेत्र में अपने झांसे में फंसाकर नाबालिग लड़की की आबरू लूटने वाले दो नामजद आरोपितों को इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। गुडंबा क्षेत्र के रहने वाली एक नाबालिग बच्ची को दो युवकों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।
इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक 20 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ अलीगंज क्षेत्र स्थित मेहंदी टोला निवासी 21 वर्षीय अदनान अंसारी पुत्र मोहम्मद इजहार व उपरोक्त निवासी हिशाम अंसारी उर्फ शावेज पुत्र मुनीर अहमद अंसारी ने मिलकर दुष्कर्म किया।
ये भी पढें
बाजारखाला: न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए टावर पर चढ़ी पीड़ित महिला
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश किया और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों नामजद आरोपियों को कुकरैल जंगल पिकनिक स्पॉट पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बाजारखाला: न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए टावर पर चढ़ी पीड़ित महिला
तहसील स्मृति वाटिका पार्क में अतिक्रमण पर SDM का सख्त रुख
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक्टर समेत सभी लोग सुरक्षित
CM योगी का सपा पर हमला- ‘पीडीए का P पिछड़ा से पंडित हुआ, एक दिन पाकिस्तान कर देंगे’
2027 चुनाव से पहले यूपी में VIP सुरक्षा मजबूत, 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

