बाजारखाला: न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए टावर पर चढ़ी पीड़ित महिला

Lucknow

घंटे भर तक चलता रहा मान-मनौव्वल, कार्रवाई के आश्वासन के बाद नीचे उतरी

ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: न्याय की आस में दर-दर भटकने के बाद मूल रूप से गाजीपुर निवासी एक महिला ने जिंदगी समाप्त करने की ठानी। शुक्रवार सुबह वह आत्महत्या के लिए बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित टावर पर चढ़ गई। खबर मिलते ही पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में भागकर मौके पर पहुंचे।

इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब घंटे भर बाद महिला को नीचे उतार सके। शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बाजारखाला क्षेत्र के ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो वह कूदकर आत्महत्या की धमकी दी। यह माजरा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को देखकर महिला कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।

ये भी पढें

अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक्टर समेत सभी लोग सुरक्षित

 

इस दौरान हरकत में आए अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे आने को कहा। फिर भी वह नहीं मानी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गाजीपुर के जिलाधिकारी व एसपी से इस संदर्भ में बात की। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा जा सका।

इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह के मुताबिक महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि वह स्थानीय पुलिस से लेकर जिलाधिकारी व एसपी तक पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसे हर जगह से ठोकर मिली। पीड़ित महिला ने बताया कि इसी से परेशान होकर जान देने के लिए टावर पर चढ़ी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक्टर समेत सभी लोग सुरक्षित

तहसील स्मृति वाटिका पार्क में अतिक्रमण पर SDM का सख्त रुख

2027 चुनाव से पहले यूपी में VIP सुरक्षा मजबूत, 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “बाजारखाला: न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए टावर पर चढ़ी पीड़ित महिला”

Comments are closed.

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश, दक्षिण में भारी बारिश Delhi : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच मंगलवार को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने […]

Spread the love
Read More