सिलसिलेवार गोलियों की बौछार कर मानव वाजपेई ने दिनदहाड़े फैलाई सनसनी

Gomti Nagar

यह कैसा अतिसुरक्षित क्षेत्र

ए अहमद सौदागर

Gomti Nagar double murder case: अतिसुरक्षित समझे जाने वाले गोमतीनगर थाने से कुछ दूरी पर स्थित मिठाई वाला चौराहा और हुसड़िया चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े हुई सनसनी फैल गई। आसपास में मौजूद लोग दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी किए जाने की जानकारी पाकर लोग सहम गए। पति मानव वाजपेई द्वारा पत्नी दिव्या मिश्रा व बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही थी। अचानक दो स्थानों पर हुई गोलियों की बौछार से लोग घबराए नजर आए।

ये भी पढें

लखनऊ में डबल मर्डर के बाद सुसाइड की कोशिश

यही नहीं इस इलाके में कई अफसरों के आवास हैं जहां हर समय पुलिस के जवान मुस्तैद रहते हैं। यही नहीं घटनास्थल के आसपास कई वीआईपी मकान होने के कारण वहां सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम रहते हैं। ऐसे में इस घटना ने असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। अपराधियों के लिए कुछ समय से सुरक्षित हो गए गोमतीनगर क्षेत्र में इससे पहले 14 अप्रैल 2013 को गोमतीनगर के विपुल खंड बैंककर्मी राकेश नारायण मेहरा व उनकी पत्नी लता मेहरा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

पांच मार्च 2016 को गोमतीनगर थाने से कुछ दूरी स्थित मिठाई वाला चौराहा पर कार के बोनट पर हाथ रखने पर बदमाशों ने इंदिरा नगर निवासी रितेश अवस्थी के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतार दिया था। 29 जनवरी 2014 को गोमतीनगर क्षेत्र के विशाल खंड में किराए के मकान में रहने वाले इलाहाबाद के हिस्ट्रीशीटर आशीष मिश्रा और सुल्तानपुर निवासी रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व में हुई और गुरुवार को दिनदहाड़े हुई घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सुरक्षा परिषद में ‘ग्लोबल साउथ’ को मिले हक, तभी सुरक्षित होगा भविष्यः भारत

गुलाबी होंठों के लिए प्रियंका चोपड़ा का DIY लिप स्क्रब, जानिए कितना असरदार है ये नुस्खा

बारिश ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, बढ़ी रसोई की महंगाई

टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना

चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका

 

Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

सपा सरकार में विकास योजनाओं की होती थी लूट: योगी

वानिकी विश्वविद्यालय के भूमि पूजन समारोह में बोले योगी 2017 से पहले गरीबों का राशन हड़प जाते थे गुंडे: CM  मेड़ पर पेड़ लगाने के नियम होंगे आसान: CM Gorakhpur: कैम्पियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करने के साथ ही 792 करोड़ रुपये की 55 विकास परियोजनाओं […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: जिला जेल में बंद समरीन मौत कांड के मुख्य आरोपी ने फंदा लगाकर किया खुदकुशी

जिला कारागार के सर्किल नंबर तीन की बैरक संख्या 83 बंद था अवनीश उर्फ देव उर्फ गोले ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल के बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय समरीन की हुई मौत के मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद मुख्य आरोपी […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी: डॉ. प्रशांत

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा तीन-चार दिसंबर को निर्धारित समय पर होगी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा तीन और चार दिसंबर को ही होगी आयोजित फर्जी आदेश जारी करने वालों के खिलाफ प्रयागराज में FIR दर्ज  Lucknow: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा […]

Read More