लखनऊ में डबल मर्डर के बाद सुसाइड की कोशिश

Lucknow

पत्नी और बहन को भी मारी गोली

Lucknow Double Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी और बहन को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक के बाहर हुई। मृतकों में आरोपी की पत्नी दिव्या मिश्रा भी शामिल हैं, जो बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी और बहन के साथ बैंक के बाहर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों महिलाओं पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढें

लखनऊ में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या

पत्नी थी ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर

मृतकों में दिव्या मिश्रा की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि वह ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं। जिस बैंक के बाहर वारदात हुई, वहीं उनकी नौकरी थी। दिनदहाड़े बैंक के बाहर हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पारिवारिक विवाद को लेकर जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी बैंक के बाहर कब पहुंचा और वारदात किस तरह हुई।

आरोपी की हालत गंभीर

दोनों महिलाओं को गोली मारने के बाद आरोपी मानस ने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। वारदात के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और गोलीबारी की पूरी घटना किस तरह हुई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।अभी खबर अपडेट की जा रही है

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

1984 दंगा मामले में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन

ईरान युद्ध में MQ-9 ड्रोन हुए फेल, फिर भारत ने अमेरिका से क्यों की डील?

वंदे मातरम पर सियासी संग्राम तेज, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के बाद अब क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर

गोविंदा-सुनीता के तलाक मामले में नया मोड़, मैनेजर शशि सिन्हा ने उठाए सवाल

 

Spread the love

Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश की गिरफ़्तारी चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 267 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता Lucknow: गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा के माध्यम से गांधी जी और बाबा साहेब अंबेडकर जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आम लोगों में यह धारणा बहुत मजबूत हुई है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें चुनाव आयोग और सुप्रीम […]

Spread the love
Read More