
ई-20 दुधारी तलवार है, जिसकी जनता पर दोहरी मार
Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल पर कौन सही है, सरकार या सलाहकार? उन्होंने कहा कि मिलावटी पेट्रोल ई- 20 से खराब हुई गाड़ियों को खींचकर ले जाने वाले बाइक-कार वाले पूछ रहे हैं, एक तरफ तो सरकार कह रही है‘ ई-20 में सब ठीक है’ दूसरी तरफ सलाहकार कह रहे हैं ‘ई- गाड़ियों के लिए नुकसानदेह है. तो ये स्पष्ट कौन करेगा सही क्या है?
बात-बात में सर्वे कराने वाली भाजपा सरकार ई-20 के परिणाम भुगत रही आम जनता से सीधे संवाद करके क्यों नहीं पूछ लेती की सच क्या है?
अखिलेश यादव ने कहा ई-20 दुधारी तलवार है, जिसकी जनता पर दोहरी मार है, महंगा पेट्रोल भी और महंगे मेन्टीनेंस भी। उन्होंने कहा कि ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों के खराब होने के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सरकार खुद मिलावट खोरी कर रही है। सरकार दबाव बनाकर ई-20 पेट्रोल बिकवा रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायत है कि इथेनाल मिलाने से उनकी गाड़ी का मेन्टीनेंस और माइलेज खराब हो रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी भाजपा सरकार: अखिलेश यादव
वन राज्यमंत्री ने विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा
जमीन को लेकर विवाद, गोली से एक की मौत
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, मणिपुर से बरामद रॉकेट लॉन्चर नष्ट करने का ऑपरेशन

