
रक्षाबन्धन पर्व पर ‘भाई-बहन वृक्षारोपण स्थापना की करें व्यवस्था
Lucknow : वन एवं वन्यजीव विभाग, मुख्यालय स्थित पारिजात सभाकक्ष में राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश, डॉ अरुण कमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के अन्तर्गत प्रतिबंधित प्रजातियों की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा के लिए गठित समिति की प्रगति की समीक्षा कर वर्तमान समय में विशेष परिक्षेत्रों एवं राज्य की जनता को सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से यथावश्यक संशोधन कराये जाने के साथ ही कृषि भूमि में वृक्ष पातन के सम्बन्ध में मॉडल रूल्स तैयार करने के निर्देश दिये। उक्त के अतिरिक्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में पौधशालाओं व वृक्षारोपण की योजना, कृषि वानिकी नीति, वानिकी कार्यों हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से श्रमिकों की सेवायें क्रय किये जाने के सम्बन्ध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन की प्रभागवार अद्यतन प्रगति, लैण्ड बैंक सत्यापन आर्द्रभूमि अधिसूचित से सम्बन्धित अधिसूचनाओं, व्यय, गोरखपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना, ग्रीन बिल्डिंग व कुकरैल नाइट सफारी के निर्माण, वन बल के आधुनिकीकरण हेतु, ईको पर्यटन प्रोजेक्ट तथा अनुसंधान एवं प्रलेखन यूनिट की गतिविधियों व प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की।
ये भी पढें
मंत्री ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत व्यापक जनसहभागिता तथा विभागों के मध्य समन्वय से प्रदेश में 40 करोड़ से अधिक पौध रोपित करने तथा महर्षि चरक औषधि वन, समृद्धि वन, कपि वन, ऊर्जा वन, समरस वन व वन्देमातरम् वाटिका की स्थापना के लिए किये गये प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त कर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि इसी उत्साह, उल्लास व जनसहभागिता से रक्षाबन्धन पर्व पर ‘भाई-बहन वृक्षारोपण‘ तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को समर्पित ‘एक पेड़ गुरू के नाम‘ की स्थापना की जाए।
उन्होंने पौधशालाओं में उगायी जा रही पौधों की गुणवत्ता व वृद्धि हेतु पौधशालाओं में ग्राफ्टिंग व टिश्यू कल्चर द्वारा पौध उगाने तथा इसके लिए प्रत्येक वन प्रभाग में सम्बन्धित वन कर्मियों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कृषकों की आय में वृद्धि के लिए कृषि वानिकी नीति को अंतिम रूप देने तथा प्रदेश में स्थापित कृषि आधारित उद्योगों आवश्यकता व मांग के अनुरूप पौध प्रजाति उगाने हेतु किसानों को प्रेरित व प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
त्योहारों की शॉपिंग होगी बजट में! भारत के 10 बाजार जहां मिलते हैं सस्ते फैशन आइटम
पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, 10 साल के दबदबे को कायम रखने का मौका
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, मणिपुर से बरामद रॉकेट लॉन्चर नष्ट करने का ऑपरेशन


One thought on “वन राज्यमंत्री ने विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा”
Comments are closed.